{"_id":"66578319ea5d05970207a3a7","slug":"three-buffaloes-stolen-from-rajana-khurd-jind-news-c-199-1-sroh1006-117717-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: रजाना खुर्द से तीन भैंसें चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: रजाना खुर्द से तीन भैंसें चोरी
Thu, 30 May 2024 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 30 May 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
जींद। गांव रजाना खुर्द चोरों ने रात को तीन भैंसे चोरी कर ली। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
रजाना खुर्द निवासी सुरेंद्र ने पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हर रोज की भांति रात को पशुबाड़े में तीन भैसों, एक गाय व एक बछड़ी को बांधा था। सुबह करीब चार बजे आंख खुली तो तीन भैसें चोरी मिलीं। उसने गेट पर आकर देखा तो ताला टूटा हुआ था। उसने भैसों को अपने गांव और आसपास काफी तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चला। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद