{"_id":"67ead8b9a893b79c9c03f5b6","slug":"three-arrested-for-demanding-extortion-from-property-dealer-jind-news-c-199-1-sroh1006-132404-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: प्राॅपर्टी डीलर से रंगदारी मांगने वाले तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: प्राॅपर्टी डीलर से रंगदारी मांगने वाले तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
31जेएनडी18-पुलिस गिरफ्त में रंगदारी मांगने के आरोपी। स्रोत पुलिस
जींद। श्याम नगर में रहने वाले प्रोपर्टी डीलर से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान आशीष वासी गांव बेंस जिला पानीपत, जलकरन वासी गांव कुराड़, पानीपत और रवि निवासी गांव बाल जाटान, जिला पानीपत के रूप में हुई है।
दालमवाला हाल आबाद श्याम नगर निवासी विकास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह प्रोपर्टी डीलर का कार्य करता है। 20 मार्च की देर रात को उसके गांव का ही पुनीत उर्फ कड़वा लगभग आधा दर्जन युवकों के साथ घर आया। वह घर में घुस गए। वह युवकों को नही जानता था।
आरोपी ने बताया कि वह पुनीत कड़वा है। उसे पिस्तौल दिखाते हुए 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। आरोपियों ने कहा कि 20 लाख रुपये दे दो, नही तो तुझे और तेरे परिवार को जान से मार दूंगा। आरोपी उसे दो दिन की मोहलत देते हुए धमकी देता हुआ अपने साथियों के साथ चला गया। बताया गया कि आरोपी पुनीत उर्फ कड़वा के पास पिस्तोल और दूसरे युवकों के हाथ में डंडे थे। उसे और उसके परिवार को कड़वा से जान माल का खतरा बना हुआ है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने पुनीत उर्फ कड़वा को नामजद कर कुछ अन्य के खिलाफ रंगदारी मांगने, जान से मारने की धमकी देने, आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
आरोपी पुनीत उर्फ कड़वा के खिलाफ जींद के अलावा प्रदेश में कई स्थानों पर हत्या, लूटपाट, शस्त्र अधिनियम जानलेवा हमला करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। फिलहाल वह जमानत पर आया हुआ है।