{"_id":"671d3e5cb09b6e6370044894","slug":"three-accused-of-robbing-a-cart-full-of-chickens-arrested-jind-news-c-199-1-sroh1007-124903-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मुर्गों से भरी गाड़ी लूटने के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मुर्गों से भरी गाड़ी लूटने के तीन आरोपी गिरफ्तार
Sun, 27 Oct 2024 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 27 Oct 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
जींद। पुलिस कर्मी बताकर मुर्गों से भरी गाड़ी लूटने के तीन आरोपियों को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान भटनागर कॉलोनी निवासी राजेश कुमार व पानीपत निवासी इमरान व सुनील के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में पश्चिम बंगाल के ताजुद्दीन ने बताया था कि वह मुर्गों को ढोने वाली गाड़ी चलाता है। उनके मालिक गाजीपुर डेयरी निवासी शाकिब कुरैसी हैं, जो गाजीपुर मंडी में मुर्गे बेचने का काम करते हैं। वह हरियाणा में अलग-अलग फर्मों से मुर्गे लोड कर गाजीपुर मंडी लेकर जाता है। 23 अक्तूबर की रात को वह दो मजदूर मोहम्मद ताजिब और मोहम्मद हासिम को बैठाकर पंजाब के संगरूर से मुर्गे लेकर लौट रहा था। 24 अक्तूबर की सुबह जब वह अहिरका के नजदीक पहुंचा तो सफेद रंग की गाड़ी में सवार होकर आए युवकों ने खुद को हरियाणा पुलिस का कर्मचारी बताकर उसके साथ मारपीट की और गाड़ी, मोबाइल व नकदी छीनकर फरार हो गए थे। एसआई सतीश कुमार ने कहा कि इस मामले में चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।