फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Three accused arrested with nine and a half kilos of ganja

Jind News: साढे नौ किलो गांजा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 25 Jan 2025 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Three accused arrested with nine and a half kilos of ganja
25जेएनडी20-पुलिस गिरफ्त में गांजा के साथ पकड़े गए आरोपी। स्रोत पुलिस
जींद। सीआईए नरवाना की टीम ने कलौदा गांव के पास तीन आरोपियों को काबू कर साढे नौ किलोग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपी गाड़ी में गांजा सप्लाई करने जा रहे थे। आरोपियों की पहचान झांझ कलां निवासी राहुल उर्फ गोलू, रोहित उर्फ कालिया और शीतलपुरी कॉलोनी, नरवाना रोड जींद निवासी मंजीत उर्फ गोलू के तौर पर हुई है। सदर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सीआईए नरवाना इंचार्ज सुखदेव सिंह की टीम शुक्रवार देर शाम दनौदा गांव के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि झांझ कलां और जींद के तीन व्यक्ति जो गांजा की तस्करी का धंधा करते है। वह कुछ ही देर में कलौदा से दनौदा रोड पर स्विफ्ट डिजायर कार में भारी मात्रा में गांजा लेकर आने वाले है। सीआईए टीम ने खुफिया सूचना बारे तुरंत उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया और कलौदा से दनौदा रोड पर नाकाबंदी कर दी।
विज्ञापन

थोड़ी ही देर बाद कलौदा गांव की तरफ से एक स्विफ्ट डिजायर कार आती दिखाई दी। सीआईए टीम ने कार को रुकने का इशारा किया तो कार सवारों ने कार भगाने की कोशिश की लेकिन सीआईए टीम ने तत्परता से कारवाई करते हुए आरोपियों को कार सहित काबू कर लिया। इसके बाद राजपत्रित अधिकारी तहसीलदार उचाना निखिल सिंगला की देखरेख में आरोपियों और कार की तलाशी ली, जिस पर कार की पिछली सीट पर रखे प्लास्टिक कट्टे से कुल 9.500 किलो गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार में सवार लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान झांझ कलां निवासी राहुल उर्फ गोलू, रोहित उर्फ कालिया और शीतलपुरी कॉलोनी, नरवाना रोड जींद निवासी मंजीत उर्फ गोलू के तौर पर बताई। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पूछताछ की जाएगी कि वे कहां-कहां नशीला पदार्थ सप्लाई करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed