फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Three accused arrested for snatching car from Jind driver

Jind News: जींद के चालक से कार छीनने के तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 29 Dec 2024 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for snatching car from Jind driver
29सीटीके29..पुलिस गिरफ्त में कार चोरी के आरोपी। स्रोत:पुलिस
जींद जिले के गांव करेला के युवक मोनू से सांपला के पास शनिवार सुबह कार छीनने के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान झज्जर जिले के गांव आसौदा निवासी सचिन उर्फ भोला व रोहद निवासी जितेंद्र उर्फ शीशी व जैकी के रूप में हुई। अदालत की अनुमति से आरोपियों की शिनाख्त परेड करवाई गई। इसके बाद न्यायिक हिरासत के चलते जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एवीटी स्टाफ प्रभारी इंस्पेक्टर अनेश कुमार ने बताया कि जींद जिले के गांव करेला निवासी मोनू ने सांपला थाने में शिकायत दी थी कि वह गुरुग्राम स्थित दो कंपनियों के लिए अपनी कार किराये पर चलाता है। सोमवार से शुक्रवार तक गुरुग्राम में रहता है। शनिवार अल सुबह गुरुग्राम से जींद के लिए चला। रास्ते में तीन युवक मिले। बोले, उनको सांपला जाना है। इसके लिए न केवल 50-50 रुपये किराया देंगे। साथ ही रोहद टोल भी माफ करवा देंगे। उसने विश्वास करके तीनों को कार में बैठा लिया। जब सांपला के छोटूराम पार्क के सामने पहुंचे तो कार से उसे धक्का देकर नीचे उतार दिया और कार लेकर फरार हो गए। कार में दो मोबाइल फोन व कागजात भी थे।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग
वारदात के बाद सांपला पुलिस के अलावा एवीटी स्टाफ की टीम ने भी दबिश दी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सुराग लगा कि कार छीनकर आरोपी झज्जर की तरफ लेकर गए हैं। पुलिस ने दबिश देकर तीनों आरोपियों झज्जर जिले के गांव आसौदा निवासी सचिन उर्फ भोला व रोहद निवासी जितेंद्र उर्फ शीशी व जैकी को दबोच लिया। कब्जे से छीनी गई कार, दो मोबाइल फोन व कागजात बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed