फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Those who will inform about the program of JJP and BJP leaders will be honored

जेजेपी और भाजपा नेताओं के कार्यक्रम की सूचना देने वाले होंगे सम्मानित

Thu, 18 Mar 2021 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Those who will inform about the program of JJP and BJP leaders will be honored
क्रमिक अनशन पर बैठीं किसान महिलाएं। संवाद - फोटो : Jind
कृषि कानूनों के खिलाफ खटकड़ टोल पर किसानों का धरना जारी है। धरने पर फैसला लिया गया कि जो भी जजपा व भाजपा नेताओं के कार्यक्रम की सूचना खटकड़ टोल पर किसान धरने पर देंगे उनको सम्मानित किया जाएगा। धरने की अध्यक्षता रणबीर रेढू ने की।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 19 मार्च को कपास मंडी में शैड के नीचे किसान धरना देंगे। दिल्ली किसान धरने के लिए पैदल जत्था भी रवाना हुआ। किसान नेता आजाद पालवां ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को गुमराह किया जा रहा है कि व्यक्ति विशेष का विरोध किसान कर रहे हैं। इस तरह का प्रचार करके किसान आंदोलन को कमजोर करने की साजिश की जा रही है। धरने पर फैसला लिया है कि क्षेत्र में जजपा व भाजपा नेताओं के कार्यक्रम की सूचना देने वाले को सम्मानित किया जाएगा। जानकारी मिलते ही खटकड़ टोल से किसान पहुंच कर विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि आज बीरेंद्र सिंह कहते हैं कि वह भाजपा को नहीं छोड़ेंगे लेकिन भाजपा में रहकर किसानों के हितों को उठाएंगे। सर छोटूराम के नाती होने के चलते बीरेंद्र सिंह को तुरंत भाजपा छोड़ देनी चाहिए। साथ में अपने बेटे बृजेंद्र सिंह से सांसद पद से इस्तीफा दिलवाते हुए किसानों के धरने पर आएं तो मानेंगे कि वह किसानों के साथ हैं।
विज्ञापन

शहीद यादगार किसान-मजदूर पद यात्रा की शुरू
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर खटकड़ टोल प्लाजा से शहीद यादगार किसान-मजदूर पद यात्रा शुरू की गई। इस पदयात्रा में सैकड़ों की संख्या में युवा, किसान, मजदूर, महिलाएं व छात्र शामिल रहे। जींद जिले के साथ-साथ कैथल से भी एक जत्था इस पदयात्रा में शामिल होने के लिए खटकड़ टोल प्लाजा पर पहुंचा। पदयात्रा शुरू करने से पहले टोल प्लाजा पर जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व केरल विधानसभा में माकपा के विधायक पी. कृष्णा प्रसाद, राज्य अध्यक्ष फूल सिंह श्योकंद, सीटू की राष्ट्रीय सचिव एआर सिंधू, राज्य उपाध्यक्ष रमेश चंद्र, मजदूर नेता सुरेंद्र मलिक, महिला समिति की राज्य महासचिव सविता, खेत मजदूर यूनियन के सचिव प्रेमचंद ने जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरवाना की मेला अनाज मंडी में किसान, आढ़ती व मुनीम आज देंगे धरना
कृषि कानूनों के विरोध में बद्दोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का धरना 83वें दिन भी जारी रहा। वीरवार को पांच किसान महिलाओं ने क्रमिक अनशन किया। मंच का संचालन होशियार खरल ने किया। होशियार खरल ने कहा कि लगातार किसान धरने पर सरकार के खिलाफ रोष प्रकट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को मेला अनाज मंडी मेें किसान, मुनीम व आढ़तियों द्वारा संयुक्त रूप से धरना दिया जाएगा। किसान नेता सुनील बद्दोवाल ने कहा कि मंडी बचाओ-खेत बचाओ-देश बचाओ मुहिम के तहत अनाज मंडी में आढ़तियों व किसानों का संयुक्त कार्यक्रम किया जाएगा। इसमें किसान व आढ़ती मिलकर कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध जताएंगे। मास्टर बलवीर सिंह ने कहा कि किसान आंदोलन सिर्फ किसानों की लड़ाई नहीं है, अब यह लड़ाई आमजन की लड़ाई बन चुकी है। उन्होंने कहा कि मंडी व खेत बचेंगे तभी हमारा देश बचेगा। उन्होंने अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा किसान मेला मंडी में पहुंचकर किसान आंदोलन को गति दें।

दूल्हे व बारातियों ने किसान धरने पर लगाई हाजिरी
किसान आंदोलन दिन प्रतिदिन अपना रूप बदलता जा रहा है। किसान आंदोलन में हर कोई अपनी उपस्थिति दर्ज करवाना चाहता है। इसी कड़ी में वीरवार को बद्दोवाल टोल प्लाजा पर दूल्हे व बारातियों ने किसान धरने पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और उसके बाद ही आगे की ओर रवाना हुए। बता दें कि कैथल के मानस गांव से फरैण गांव में बारात आनी थी, लेकिन पहले बारात बद्दोवाल टोल प्लाजा पर पहुंची और अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। दूल्हे अनिल ने कहा कि कृषि कानूनों के कारण आज देश का किसान सड़कों पर बैठा है और केंद्र की सरकार कानूनों को किसान हितैषी बता रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को कृषि कानून वापस लेने चाहिए।

 बद्दोवाल टोल पर किसानों के धरने पर मौजूद दूल्हा अनिल व बराती। संवाद

बद्दोवाल टोल पर किसानों के धरने पर मौजूद दूल्हा अनिल व बराती। संवाद - फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed