{"_id":"686818c7c1a3707e2f07ccc6","slug":"those-who-voted-for-bjp-aajafficer-those-who-voted-for-bjp-jind-news-c-199-1-jnd1002-137298-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा को वोट देने वाले आज परेशान : जयप्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा को वोट देने वाले आज परेशान : जयप्रकाश
विज्ञापन
04जेएनडी16-पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में जन समस्याएं सुनते कांग्रेस सांसद जयप्रकाश। संवाद
उचाना। हिसार लोकसभा से कांग्रेस सांसद जयप्रकाश पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह उचाना पहुंचे। यहां पर कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुन उनके समाधान को लेकर अधिकारियों से बातचीत भी की। सांसद ने कहा कि हिसार लोकसभा क्षेत्र में उचाना हलका आता है। सांसद होने के बाद ये उसका फर्ज बनता है कि लोगों की समस्याओं को सुन कर उनका समाधान करवाने का हर संभव प्रयास करूं। हर महीने वह उचाना में आकर लोगों की समस्याओं को सुनते हैं।
पत्रकार वार्ता में सांसद ने कहा कि जिन लोगों ने भाजपा को वोट दिए थे, वो भी परेशान हैं। चुनाव से पहले राशन कार्ड बना दिए, लेकिन चुनाव के बाद राशन कार्ड काट दिए गरीब को अमीर बना दिया। भाजपा ने पेंशन काट दी, राशन कार्ड काट दिए, सरसों के तेल के दाम बढ़ा दिए, बिजली के दाम बढ़ा दिए, रोजमर्रा के सामान के भाव बढ़ा दिए।
अर्थव्यवस्था देश की खराब है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था ठीक होती तो एचआरडीएफ की ग्रांट गांव में आती। जयप्रकाश ने कहा कि भाजपा अपने वायदों से मुकरी है। 300 यूनिट बिजली की बात भाजपा के घोषणा पत्र में है। 500 रुपये में गैस सिलेंडर कहा था वह क्या मिला। विधानसभा के चुनाव में मतदाताओं को भ्रमित होकर भाजपा को वोट डाले।
विज्ञापन
दो पार्टी है जो भाजपा की बैसाखी है। एक इनेलो और एक जेजेपी है। एक देश एक चुनाव कांग्रेस को ऑल पार्टी मीटिंग में नहीं बुलाया। इन दोनों पार्टियों को बुला लिया, क्योंकि भाजपा को पता था कि दोनों हां करेंगे। जो भाजपा कहेगी वो ये करेंगे। इस मौके पर वीरेंद्र प्रधान, अशोक सरपंच, कृष्ण मोर, राजपाल, लाभ काब्रच्छा, भूप खटकड़, सोनू करसिंधु, बजरंग कसूहन और राजा छात्तर भी मौजूद रहे।