फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Those who take unemployment allowance in a fake way from family ID will be identified

परिवार आईडी से फर्जी तरीके से बेरोजगारी भत्ता लेने वालों की होगी पहचान

Sat, 06 Feb 2021 10:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
Those who take unemployment allowance in a fake way from family ID will be identified
जींद। जिला रोजगार विभाग से सक्षम योजना के नाम पर गलत तरीके से बेरोजगारी भत्ता लेने वालों की पहचान अब फैमिली आईडी के माध्यम से की जाएगी। इसके लिए सभी सक्षम युवाओं को रोजगार विभाग में 28 फरवरी तक फैमिली आईडी जमा करने के लिए जिला रोजगार विभाग ने 4741 सक्षम युवाओं के मोबाइल पर संदेश भेजा है। अगर इस अंतिम तारीख तक इन युवाओं ने परिवार पहचान पत्र विभाग में जमा नहीं कराया तो इनका बेरोजगारी भत्ता रोक लिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला रोजगार विभाग की ओर से सक्षम युवाओं को पिछले लगभग तीन माह से फैमिली आईडी विभाग के कार्यालय में जमा करवाने की बात कही गई है। इसके बावजूद भी अभी तक ज्यादातर सक्षम युवाओं ने इसे गंभीरता से न लेकर अपनी फैमिली आईडी जमा नहीं करवाई। अब रोजगार विभाग का फैसला इन सक्षम युवाओं पर भारी पड़ता दिखाई दे रहा है। रोजगार विभाग ने इन युवाओं को फैमिली आईडी जमा करवाने के लिए 28 फरवरी तक का समय तय किया है। अगर इस निर्धारित समयावधि तक सक्षम ने अपनी आईडी जमा नहीं करवाई तो रोजगार विभाग इन सक्षम युवाओं के रोजगार भत्ते को रोककर इनका सक्षम योजना से नाम हटाया जाएगा।
विज्ञापन

परिवार में नौकरी या तीन लाख से ज्यादा आमदनी की होगी पहचान
जिला रोजगार विभाग में सक्षम युवाओं की जमा होने वाली फैमिली आईडी से यह पहचान करवाई जाएगी की किसी के परिवार में सरकारी नौकरी है या फिर उस परिवार की आमदनी तीन लाख से ज्यादा है। इसके अलावा भत्ता लेने वाला सक्षम कहीं नौकरी करता है या फिर वह विद्यार्थी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला रोजगार विभाग में सक्षम योजना के तहत काम करने वाले युवाओं के लिए परिवार पहचान पत्र बनवाना जरूरी है। सभी को अपनी फैमिली आईडी अपडेट करवाकर उसकी एक कॉपी जिला रोजगार विभाग में जमा करवानी है। अगर 28 फरवरी तक ऐसा नहीं किया तो सक्षम योजना के तहत मिलने वाला बेरोजगारी भत्ता रुक जाएगा। - नृपेंद्र सांगवान जिला रोजगार अधिकारी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed