फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Those who do not get both doses of corona vaccine from today will have trouble

आज से कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज नहीं लगवाने वालों को होगी परेशानी

Fri, 31 Dec 2021 10:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
Those who do not get both doses of corona vaccine from today will have trouble
जिन लोगों ने अब तक कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज नहीं लगवाई हैं, उनके लिए नए साल में काफी परेशानी होंगी। शनिवार को बिना वैक्सीन प्रमाणपत्र दिखा लोग न तो रोडवेज बस, ट्रेन, बैंक, मैरिज हाल, होटल, रेस्टोरेंट, सरकारी कार्यालयों, बाजार, सब्जी मंडी, अनाज मंडी में प्रवेश कर सकते हैं और न ही इन लोगों को गैस सिलिंडर मिल पाएगा। यह नियम शनिवार से लागू हो जाएगा।
विज्ञापन

आमजन के स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एहतियात के तौर पर एक जनवरी से नो मास्क-नो सर्विस, नो वैक्सीनेशन नो इंट्री का नियम लागू किया जा रहा है। सभी सार्वजनिक स्थानों, सरकारी एवं अर्द्ध सरकारी कार्यालयों, संस्थानों, प्रतिष्ठानों में जिन लोगों ने कोरोना रोधी टीके की दोनों डोज ली हैं उनको ही प्रवेश की अनुमति होगी। डीसी नरेश नरवाल ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव व फैलने से रोकने के लिए सभी पात्र नागरिकों को वैक्सीन लगवानी चाहिए। सभी विभागाध्यक्ष यह सुनिश्चित करेंगे कि जिस अधिकारी व कर्मचारी व नागरिक ने दोनों टीके लगवाए हुए हैं, उन्हीं की कार्यालयों में एंट्री हो। बिना टीका लगवाए कार्यालय में एंट्री न हो यह सभी के हित में है। प्रशासन की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग के लिए अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। सरकारी कार्यालयों में गेट पर चेकिंग प्वायंट बनाए गए हैं। कोरोना वैक्सीनेशन का प्रमाणपत्र दिखाने पर ही एंट्री करने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed