फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Those going on Kanwar Yatra will have to register: SP

कावड़ यात्रा के लिए जाने वालों को करवाना होगा रजिस्ट्रेशन : एसपी

Tue, 12 Jul 2022 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Those going on Kanwar Yatra will have to register: SP
जींद। कांवड़ यात्रा 14 से 26 जुलाई तक चलेगी। ऐसे में जींद से हजारों की संख्या में कांवड़िये हरिद्वार जाएंगेे। इस दौरान उनको किसी प्रकार की परेशानी न हो इसको लेकर पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। सबसे पहले तो उत्तराखंड सरकार द्वारा कांवड़ियों को कांवड़ मेले में जाने के लिए पंजीकरण करवाना अनिवार्य किया गया है। कांवड़ियों की संख्या को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं। कांवड़ियों के जाने वाले मार्गों पर पुलिस कर्मियों की स्पेशल ड्यूटी लगाई गई है। कांवड़ यात्रा के दौरान सड़क से 20 फीट ध्यान रखने व यातायात बाधित न हो, को देखते हुए पंडाल लगाने होंगे।
विज्ञापन

उत्तराखंड पुलिस ने उत्तराखंड आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण के लिए पोर्टल पोलिस सिटिजन पोर्टल डॉट यूके डॉट जीओवी डॉट इन/कांवड़ लिंक दिया गया है। इस लिंक पर जाकर श्रद्धालु को पहले पंजीकरण करना होगा। लिंक पर क्लिक करने के बाद मोबाइल नंबर से पंजीकरण होगा। इसके बाद अपना नाम, पिता का नाम, आधार कार्ड नंबर, घर का पता, हरिद्वार आने और जाने की तिथि, अगर ग्रुप में हैं तो ग्रुप के सदस्यों की संख्या, अगर वाहन से जा रहे हैं तो वाहन का नंबर व संख्या दर्ज करनी होगी। इस प्रोसेस को पूरा करने के बाद एक नंबर मिलेगा जो यात्रा का पंजीकरण रजिस्ट्रेशन नंबर होगा। असामाजिक तत्वों पर रहेगी पुलिस की विशेष नजर कांवड़ यात्रा के दौरान असामाजिक तत्वों की निगरानी के लिए पुलिस ने खास व्यवस्था बनाई है। योजना के तहत प्रदेश के पुलिसकर्मी कांवड़ यात्रियों के साथ रहेंगे। कांवड़ यात्रा के दौरान जगह-जगह कांवड़ियों की सेवा के लिए लगाए जाने वाले पंडालों पर भी खुफिया विभाग की विशेष नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed