फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   This year, in 2025, 166 people lost their lives in road accidents.

Jind News: इस वर्ष 2025 में सड़क हादसों में 166 लोगों ने गंवाई जान

Wed, 31 Dec 2025 02:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
This year, in 2025, 166 people lost their lives in road accidents.
जींद। जिला पुलिस अपराध एंव अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान ऑपरेशन ट्रैकडाउन, ऑपरेशन हॉट स्पॉट, डोमिनेशन व नशा मुक्ति अभियान लगातार चला रही है।
विज्ञापन

प्रवक्ता राजेश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने इस साल सड़क दुर्घटनाओं के कुल 222 मामले दर्ज किए हैं। इनमें से 166 लोगों की मौत व 281 व्यक्ति घायल हुए। यातायात पुलिस ने कुल 38,795 वाहनों के चालान किए। वहीं, 1.16 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला।
नशा के खिलाफ चलाए अभियान के तहत 273 गांव का सर्वे किया गया, जिसमें 145 गांव व 31 वार्ड ड्रग्स मुक्त किए। इसके अलावा 1656 नशा पीड़ितों की पहचान कि गई। इसके अलावा एनडीपीएस के अलग-अलग मामलों में 84 एफआईआर दर्ज की गई, जिसमें 167 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

इस साल अवैध शराब के मामलों में 244 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। हत्या से संबंधित कुल 49 एफआईआर दर्ज हुई हैं। इनमें 129 आरोपियों जेल भेजा गया। इसके अलावा अवैध हथियार रखने वालों पर कार्रवाई करते हुए 105 एफआईआर दर्ज की गई, जिनमें 139 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज गया। उनसे 132 पिस्टल, 150 कारतूस, तीन मैगजीन तथा तीन अन्य हथियार बरामद किए गए। वर्ष 2025 में महिला व बाल अपराधों से जुड़े मामलों में 123 एफआईआर दर्ज कर 172 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed