{"_id":"64b449e3b50ff991c003ac67","slug":"this-time-also-the-people-of-haryana-will-feed-lotus-on-10-seats-omprakash-dhankhar-jind-news-c-199-1-sroh1006-2747-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा की जनता इस बार भी 10 सीटों पर खिलाएगी कमल : ओमप्रकाश धनखड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा की जनता इस बार भी 10 सीटों पर खिलाएगी कमल : ओमप्रकाश धनखड़
Mon, 17 Jul 2023 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 17 Jul 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
16जेएनडी19-उचाना में आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़।
विज्ञापन
उचाना/जींद। हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने उचाना के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शानदार बैटिंग कर रहे हैं। देशी हो या विदेशी पिच, हर जगह धुंआधार बल्लेबाजी कर रहे हैं। अपने देश में अच्छे प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को बार-बार मौका दिया जाता है। देश की जनता ने भी पीएम मोदी को वर्ष 2024 में फिर से मौका देने का मन बना लिया है।
मोदी के नेतृत्व में भाजपा के पास पन्ना प्रमुखों से सुसज्जित सशक्त संगठन की टीम तैयार है। दूसरी तरफ कांग्रेस व अन्य राजनीतिक दल खंडित हो रहे हैं। चौ. बीरेंद्र सिंह जैसे वरिष्ठ नेता को कांग्रेस सम्मान नहीं दे पाई। हरियाणा में कांग्रेस पार्टी हुड्डा परिवार तक सिकुड़कर रह गई है। सभी पन्ना प्रमुखों से 2024 में केंद्र और हरियाणा में भाजपा सरकार को पुन: स्थापित करने के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया। हरियाणा की जनता भी पिछली बार की तरह सभी 10 की 10 सीटों पर कमल खिलाएगी। उन्होंने मोदी सरकार की नौ साल की उपलब्धियां मंच से गिनवाईं। भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का सबसे बड़ा मंच है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बना। आने वाले समय में हमारी अर्थव्यवस्था टॉप थ्री की होगी। यह बात खुद प्रधानमंत्री ने अमेरिका जैसे ताकतवर देश की संसद में संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कभी कांग्रेस के कद्दावर और मजबूत नेता रहे बीरेंद्र सिंह, राव इंद्रजीत सिंह, कुलदीप बिश्नोई, धर्मबीर सिंह, रमेश कौशिक, डा. अरविंद शर्मा आज सभी भाजपा परिवार का हिस्सा है। कांग्रेस अंदरूनी झगड़ों से जूझ रही है और प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति बहुत ही कमजोर हो चुकी है। पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश मजबूत हुआ है, इसलिए पहले की तरह ही प्रदेश की जनता फिर से दस की दस लोकसभा सीटें प्रधानमंत्री मोदी की झोली में डालेगी। वहीं राज्यसभा सांसद कृष्ण पंवार ने कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग के लिए काम हुआ है जबकि पूर्व विधायक प्रेमलता ने पन्ना प्रमुखों को पार्टी की रीढ़ बताया तो जिला अध्यक्ष राजू मोर ने कहा कि पन्ना प्रमुखों की संख्या बढ़ाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

16जेएनडी19-उचाना में आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़।
विज्ञापन