फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Third topper of Geeta Vidya Mandir High School in Uchana Mandi in Rohit Pradesh

उचाना मंडी के गीता विद्या मंदिर हाई स्कूल का रोहित प्रदेश में बना थर्ड टॉपर

Sat, 11 Jul 2020 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Third topper of Geeta Vidya Mandir High School in Uchana Mandi in Rohit Pradesh
रोहित को लड्डू खिलाते उसके ताऊ वेदप्रकाश। - फोटो : Jind
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा शुक्रवार देर रात दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। शिक्षा बोर्ड के अनुसार जिले में 21391 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 14985 विद्यार्थी पास हुए हैं। 1786 विद्यार्थियों की कंपाट4 आई हुई है, जबकि 4620 विद्यार्थी फेल हुए हैं। जिले के 70.05 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं। प्रदेशभर में जींद जिले ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। गत वर्ष इसका नौवां स्थान था। वहीं पिछले साल 2019 में 10वीं कक्षा में 23440 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें से 14083 विद्यार्थी पास हुए थे। 1004 विद्यार्थियों की कंपार्ट आई थी। 8353 विद्यार्थी फेल हुए थे। 60.08 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे। इसमें जिले की चार लड़कियों ने टॉप तीन में जगह बनाई थी। इसमें नरवाना की शालिनी ने 497 अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया था और उचाना के गांव काकड़ौद निवासी एकता ने 495 अंक, जींद निवासी छाया ने 495 अंक व जींद के गांव बराड़ बुआना निवासी अंशु ने भी 495 अंक हासिल कर प्रदेशभर में तृतीय स्थान हासिल किया था।
विज्ञापन

वहीं इस बार उचाना मंडी स्थित गीता विद्या मंदिर हाई स्कूल के विद्यार्थी रोहित ने प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। रोहित ने 500 में से 498 अंक प्राप्त किए हैं। रोहित आगे चलकर डॉक्टर बनकर देश की सेवा करना चाहता है। रोहित के अनुसार स्कूल से आने के बाद घर पर वह रोज तीन से चार घंटे पढ़ाई करता था। रोहित तीन भाई-बहन है। रोहित की बड़ी बहन अंजलि है, जो यमुनानगर से बीएमएस कर रही है। वहीं रोहित की एक छोटी बहन साइना अभी सातवीं कक्षा में गीता विद्या मंदिर स्कूल में ही पढ़ती है। साइना भी डॉक्टर बनना चाहती है। बड़ी बहन अंजलि भी गीता विद्या मंदिर स्कूल में पढ़ी थी, जो दसवीं कक्षा में ब्लॉक स्तर पर प्रथम आई थी। रोहित के पिता पवन कुमार की उचाना कलां मंडी में आढ़त की दुकान है व मां संतोष देवी गृहिणी हैं। रोहित के इस प्रदर्शन से घर में खुशी की लहर है। परिजनों को उम्मीद है कि रोहित आगे चलकर एक अच्छा डॉक्टर बनेगा और देश की सेवा चिकित्सक के रूप में करेगा।

 प्रदेशभर में तीसरा स्थान हासिल करने वाला रोहति और परिवार के अन्य लोग खुशी मनाते हुए।

प्रदेशभर में तीसरा स्थान हासिल करने वाला रोहति और परिवार के अन्य लोग खुशी मनाते हुए।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed