फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Third dengue patient found, total number of cases reaches six

Jind News: डेंगू का तीसरा मरीज मिला, कुल छह केस हुए

Sun, 08 Sep 2024 02:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 08 Sep 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Third dengue patient found, total number of cases reaches six
07जेएनडी28-शहर में लोगों को डेंगू के बारे में जागरूक करते हुए स्वास्थ्य कर्मचारी। स्रोत विभाग
जींद। धीरे-धीरे जिले में डेंगू के केस बढ़ने लगे हैं। शनिवार को तीसरा केस मिला। इसके साथ ही डेंगू पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। 14 बुखार से पीड़िक लोगों के रक्त के नमूने लेकर जांच के लिए भिजवाए। जोगेंद्र नगर की रहने वाली 16 वर्षीय युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने पूरे परिवार की जांच की और फॉगिंग करवाई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मचारियों ने शनिवार को राजेंद्र नगर में घर-घर जाकर लोगो को जागरूक किया। स्वास्थ्य निरीक्षक राममेहर वर्मा ने बताया कि पीने के पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए अस्पताल भेजें। सात बुखार पीड़ित लोगों की जांच के लिए रक्त के नमूने भी लिए। शनिवार को चलाए गए अभियान में मुख्य रूप से स्वास्थ्यकर्मी पवन कुमार, गुरनाम, दिनेश, देवेंद्र, जगदीप, सविता, आरती, अंजू व अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन

वर्ष 2015 में आए थे सबसे अधिक डेंगू के 668 मामले
जिले में सबसे ज्यादा वर्ष 2015 में 668 डेंगू के मामले सामने आए थे। उसके बाद स्वास्थ्य विभाग के चलाए गए जागरूकता अभियान से साल दर साल डेंगू का प्रकोप कम होता चला गया। विभाग की तरफ से सितंबर व अक्तूबर डेंगू के लिए पीक सीजन माना जाता है। अब एक बार फिर से डेंगू ने दस्तक दी है, तो स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। स्वास्थ्य विभाग को वर्ष 2016 में 156, 2017 में 135, 2018 में 98, 2019 में 47, 2020 में 28, तथा 2021 में 622, वर्ष 2022 में 535 मामले मिले थे। वर्ष 2023 में 255 मामले आए थे। 2024 में अब तक तीन मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू और मौसमी बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग कर्मी लगातार फीवर मास सर्वे कर रहे हैं। जहां भी डेंगू के मामले मिल रहे हैं, वहां पर फॉगिंग करवाई जा रही है। आमजन को चाहिए कि वह स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। -डॉ. रमेश पांचाल, डिप्टी सिविल सर्जन, मलेरिया, जींद।

07जेएनडी28-शहर में लोगों को डेंगू के बारे में जागरूक करते हुए स्वास्थ्य कर्मचारी। स्रोत विभाग

07जेएनडी28-शहर में लोगों को डेंगू के बारे में जागरूक करते हुए स्वास्थ्य कर्मचारी। स्रोत विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed