फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Third death in the district due to black fungus, there are 10 patients in the district

ब्लैक फंगस से जिले में तीसरी मौत, जिले में हैं 10 मरीज

Sun, 20 Jun 2021 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Third death in the district due to black fungus, there are 10 patients in the district
उचाना खुर्द में डोर टू डोर जाकर कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए पंजीकरण करते स्वास्थ्य कर्मचारी। सं? - फोटो : Jind
जिले में ब्लैक फंसग से एक और मौत हुई है। इसके साथ ही ब्लैक फंगस से मरने वालों का आंकड़ा तीन पहुंच गया है। रविवार को हैबतपुर गांव निवासी महिला की अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। महिला 24 मई को कोरोना संक्रमित हुई थी। इसके बाद ठीक हो गई थी। वहीं जिले में रविवार को तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन

कोविड के नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि हैबतपुर गांव निवासी महिला को 10 जून को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था। इससे पहले जींद में उसका इलाज चल रहा था। ब्लैक फंगस से जूझते हुए रविवार को उसकी मौत हो गई। इससे पहले जिले के दो लोगों की मौत रोहतक पीजीआई में हो चुकी है। जिले के करीब 10 लोग ब्लैक फंगस से ग्रस्त हैं। इनका इलाज अलग-अलग मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के पास इसकी कोई जानकारी नहीं है। जिले में अब कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या कम हो रही है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग को मिली रिपोर्ट में तीन लोगों को संक्रमित पाया गया है, जबकि पांच लोग ठीक हुए हैं। अब तक जिले में कुल 535 लोगों की मौत हो चुकी है। कुल 21151 लोगों को कोरोना संक्रमण हुआ है, जिनमें से 20576 ठीक हो चुके हैं। फिलहाल जिले में 40 कोरोना संक्रमित मरीज हैं।
विज्ञापन

आज जिले में 125 स्थानों पर 20 हजार लोगों को लगाया जाएगा टीका
हालांकि जिले में टीकाकरण रफ्तार पकड़ रहा है। लेकिन इसकी गति को और तेज करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार को मेगा टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नवनीत सिंह ने बताया कि वैक्सीन ही कोराना से बचाव का एक मात्र उपाय है। उन्होंने कहा कि अब यह साफ हो चुका है कि टीका पूरी तरह से सुरक्षित है और कोराना संक्रमण होने पर भी टीका लगवाने वाले लोगों को अधिक दिक्कत नहीं होती। ऐसे में हर किसी को टीका लगवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सोमवार को जिले में 125 स्थानों पर टीकाकरण होगा। इसमें 20 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक जिले में दो लाख 14 हजार लोगों को पहली व 21400 लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर व्यक्ति समझे जिम्मेदारी
हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और यह कोरोना से बचाव में मददगार है। हर व्यक्ति को वैक्सीन लगवानी चाहिए। -डॉ. आदित्य दहिया, डीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed