{"_id":"5e7ce47e8ebc3e76d452732d","slug":"third-accused-arrested-for-buying-stolen-jewelery-from-goldsmith-shop-jind-news-rtk5484755139","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्णकार की दुकान से चुराए गए आभूषणों को खरीदने वाला तीसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वर्णकार की दुकान से चुराए गए आभूषणों को खरीदने वाला तीसरा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
मेन बाजार में स्वर्णकार की दुकान से तीन फरवरी को 450 ग्राम सोने के जेवरात चुराने और चोरी के समान को खरीदने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने फतेहाबाद के ढाणी सेखावली निवासी कर्ण सिंह को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पहले ही दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।
चोरी के मामले में दुकानदार ने जेवरात चोरी करने का आरोप शहर के दखियाना मोहल्ला निवासी अभिषेक पर लगाया था। अभिषेक को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूछताछ की तो इसमें एक और आरोपी कृष्ण का नाम सामने आया। कृष्ण चोरी के जेवरात को अभिषेक से बेचने के लिए खरीदे थे। अब इस मामले में तीसरा आरोपी, जिससे कृष्ण से यह जेवरात खरीदे थे फतेहाबाद के ढाणी सेखावली निवासी कर्ण सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
पुलिस को दी शिकायत में गांधी नगर निवासी स्वर्णकार विजय कुमार ने बताया कि उसकी शहर के मेन बाजार में दुकान है। तीन फरवरी को उसकी दुकान से 450 ग्राम सोने के जेवरात चोरी हुए थे। इसमें सोने की पांच चेन, दो सेट कंगन, दो कड़े थे। यह सभी जेवरात एक डिब्बे में बंद थे। विजय कुमार ने आरोप लगाया कि उसकी दुकान से दखियाना मोहल्ला निवासी अभिषेक इन जेवरातों को चोरी किया है। विजय ने बताया कि अभिषेेक उनकी दुकान में आया हुआ था। वह बार-बार दुकान के सामान को छेड़ रहा था। जब उनका ध्यान किसी काम में लगा तो अभिषेक डिब्बे में रखे जेवरातों को चुरा लिया। एएसआई जबसीर ने विजय सिंह की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए जेवरात चोरी करने के आरोप में तीनों को गिरफ्तार किया है।