{"_id":"f5ec093cdcd6f497c79e7302910c3a26","slug":"thiff-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राइस मिल से 652 बैग बासमती धान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राइस मिल से 652 बैग बासमती धान चोरी
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कस्बे के हाट मार्ग पर स्थित सनमती राइस मील के गोदाम से करीब 625 कट्टे बासमती धान के चोरी हो गए। यह वहीं गोदाम है जिसमें नौ दिसंबर को हरियाणा सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव टीसी गुप्ता ने स्टॉक चेक किया था। धान के मालिक अक्षय ने घटना की सूचना मंगलवार को करीब तीन बजे स्थानीय पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही स्थानीय डीएसपी हरेंद्र कुमार व एसएचओ सज्जन कुमार ने गोदाम में मौके का मुआयना किया। सफीदों थाना प्रभारी सज्जन कुमार ने मामले को संदेहजनक बताया है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि गोदाम का ताला भी ज्यों का त्यों लगा मिला और इतनी मात्रा में कट्टे निकालने के लिए किसी वाहन का प्रयोग किया जाता है, मौके पर किसी वाहन के टायरों के कोई भी निशान नहीं मिल रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
12 दिसंबर को भी इस प्रकार का मामला पुलिस के सामने आया था। जिसमें कस्बे के जींद मार्ग पर अनाज मंडी के बृजमोहन के गोदाम से 1500 कट्टे धान के चोरी किए जाने के आरोप लगाए थे।