फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Thieves break lock of four shops on Safidon Road in two hours in lockdown

लॉकडाउन में चोरों ने दो घंटे में सफीदों रोड पर चार दुकानों के तोड़े लॉक

Fri, 15 May 2020 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Thieves break lock of four shops on Safidon Road in two hours in lockdown
सीसीटीवी कैमरे में कैद शटर तोड़ते चोर। - फोटो : Jind
लॉकडाउन का चोर पूरा फायदा उठा रहे हैं। शाम सात से सुबह सात बजे तक शहर पूरी तरह से सुनसान रहता है। इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने वीरवार की रात तमें सिविल लाइन थाना के आधा किलोमीटर के इलाके में चार दुकानें को खंगाला। चोरी की वारदात को रात एक से तीन बजे के बीच अंजाम दिया गया। चोरों ने एक शराब ठेके से डेढ़ लाख रुपये की शराब भी चोरी कर ली है। चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरों की जांच की। सीसीटीवी कैमरों में दो युवक एक दुकान का शटर तोड़ने का प्रयास करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल जिन दुकानों में चोरी हुई है उनके मालिकों की शिकायत नहीं आई है। थाना प्रभारी ने कहा कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शराब ठेकेदार सुभाष ने कहा कि सफीदों रोड पर उसका शराब ठेका है। रात एक बजे चोरों ने उसके ठेके से डेढ़ लाख रुपये की शराब चोरी कर ली। चोरी की वारदात को शटर के ताले तोड़कर अंजाम दिया गया। इसके अलावा उसके ठेके से कुछ कैश भी चोरी हुआ है। वहीं सफीदों रोड पर ही एक मेडिकल स्टोर के मालिक अजय ने कहा कि उसके मेडिकल स्टोर से 1500 रुपये चोरी हुए हैं। एक प्राइवेट लैब संचालक प्रदीप ने कहा कि उसकी लैब से पांच हजार रुपये और कुछ सामान चोरी हुआ है। उसकी लैब के शटर को तोड़कर चोर अंदर घुसे हैं। सफीदों रोड पर ही एक स्पेयर पार्ट्स की दुकान से दो हजार रुपये चोरी हुई है। दुकान मालिक विनोद चोपड़ा ने कहा कि उसकी दुकान से दो हजार रुपये और कुछ सामान चोरी हुआ है। इसके अलावा स्पेयर पार्ट्स में निकलने वाले कूपन भी चोरी हुए हैं।
विज्ञापन

अमरहेड़ी रोड पर दो दुकानें के ताले तोड़कर हजारों का सामान व नकदी चोरी हो गई। यहां एक किराना की दुकान चलाने वाले असमीत ने कहा कि उसकी दुकान से चोरों ने आठ हजार रुपये व सामान चोरी किया है। वहीं पर एक अन्य दुकानदार जोगेंद्र ने कहा कि उसकी लोहे व बांस की दुकान है। चोरों ने उसकी दुकान से हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार की नीतियों के कारण हुआ नुकसान
शाम सात बजे के बाद दुकानें नहीं खोली जा सकती। ऐसे में कर्मचारी भी दुकानों में नहीं रहते। यदि कर्मचारी यहां होते हैं तो प्रशासन कार्रवाई करता है। नहीं तो शराब की दुकान में कम से कम दो कर्मचारी रहते थे। ऐसा होने पर चोरी नहीं होती। सरकार सबसे अधिक कमाई शराब से करती है, लेकिन सुरक्षा के लिए कोई उपाय नहीं है। प्रशासन को चाहिए कि यहां सुरक्षा मुहैया करवाई जाए।

सुभाष, ठेकेदार।
सफीदों रोड की चार दुकानों में चोरी की सूचना मिली है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे चेक किए हैं। इनमें दो लोग शटर तोड़ते व एक अन्य व्यक्ति पास खड़ा दिखाई दे रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक दुकानदारों की लिखित में शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलते ही मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस गहनता से जांच करेगी। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी कैमरों में दिखाई दे रहे लोगों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
राजपाल, सिविल लाइन थाना प्रभारी

 टूटा लॉक दिखाता स्पेयर पार्ट्स की दुकान का मालिक।

टूटा लॉक दिखाता स्पेयर पार्ट्स की दुकान का मालिक।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed