फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   They were made aware of girls' rights.

Jind News: लड़कियों के अधिकारों के प्रति जागरूक किया

Sun, 11 Jan 2026 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 11 Jan 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
They were made aware of girls' rights.
10जेएनडी04: गांव जीतगढ़ में बैनर के माध्यम से लोगों को कन्या भ्रूण हत्या रोकने को लेकर जागरुक क
जींद। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार काे जीतगढ़ गांव में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता कैंप का आयोजन हुआ। इसमें महिलाओं को कन्या भ्रूण हत्या रोकने और लड़कियों के अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में स्वास्थ्य कार्यकर्ता मूर्ति देवी, देवीराम कौशिक व मुकेश रानी ने सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से महिलाओं को नुक्कड़ सभा के माध्यम से जागरूक किया। सभा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के उद्देश्यों से कन्या भ्रूण हत्या रोकने, बेटियों के महत्व तथा उनके अधिकारों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य कार्यकर्ता मूर्ति देवी ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या समाज के लिए एक समस्या है जिसे सामूहिक प्रयासों से ही समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे बेटियों को बोझ न समझें बल्कि उन्हें शिक्षा व समान अवसर दें और गर्व के साथ आगे बढ़ाएं। स्वास्थ्य कार्यकर्ता देवीराम कौशिक ने कहा कि बेटियां देश की शान हैं और आज हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही हैं। इसलिए उनका संरक्षण और शिक्षा अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने कन्या भ्रूण हत्या न करने, बेटियों को समान अधिकार देने और समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने की शपथ ली। इस दौरान आशा वर्कर मुकेश ,गुजरी, कविता, गीता, रोशनी, कुसुम, ललिता, ज्ञानो देवी, कृष्णा, सुमित्रा और मनीषा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed