फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   There will be improvement from floor to walls and electricity system in Mini Secretariat

Jind News: लघु सचिवालय में फर्श से लेकर दीवारों और बिजली व्यवस्था में होगा सुधार

Thu, 11 Sep 2025 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 11 Sep 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
There will be improvement from floor to walls and electricity system in Mini Secretariat
10जेएनडी31-एसडीएम कार्यालय के मुख्य द्वार पर बैठी और टूटी टाइलों को बदले जाने का चल रहा कार्य।
नरवाना। लघु सचिवालय परिसर स्थित सिविल कॉम्प्लेक्स की जर्जर हालत में इमारत की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। करीब 52 लाख रुपये की लागत से किए जा रहे इस कार्य के पहले चरण में पुरानी और टूटी टाइलों को बदला जाएगा। चार–पांच वर्षों से इस भवन में मरम्मत कार्य नहीं हुआ था जिस कारण दीवारों में सीलन, छत पर दरारें और बिजली व्यवस्था में बार-बार खराबी जैसी समस्याएं सामने आ रही थीं। अब विभाग ने प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत शुरू की है।
विज्ञापन


सिविल कॉम्प्लेक्स में शुरुआती चरण में पूरे परिसर के फर्श पर नई टाइलें बिछाई जाएंगी। साथ ही फर्श की पॉलिशिंग और सौंदर्यीकरण का कार्य भी शुरू हो गया है। फर्श का कार्य पूरा होते ही दूसरे चरण में छत और दीवारों पर ध्यान दिया जाएगा। इमारत के कई हिस्सों में लंबे समय से सीलन की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

बारिश के मौसम में पानी टपकने और दीवारों में नमी बढ़ने से कर्मचारियों को कामकाज में मुश्किलें झेलनी पड़ती थी। इस बार मरम्मत कार्य के तहत सीलन को पूरी तरह दूर करने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। मरम्मत योजना में इमारत की बिजली व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई जगह पुराने तारों और स्विच की खराबी के कारण समस्या बनी हुई है। स्विच बदलकर नई और नए तार बिछाए जाएंगे ताकि परिसर में किसी भी तरह की दुर्घटना की आशंका न रहे।

वर्जन

पहले चरण में फर्श का कार्य शुरू कर दिया है। इसके बाद सीलन और बिजली व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं का समाधान होगा। मरम्मत कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा, ताकि जनता को जल्द बेहतर सुविधा मिल सके। –हरिओम, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी और बीएंडआर नरवाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed