फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   There will be a crackdown on illegal connections in the city

Jind News: शहर में अवैध कनेक्शन पर कसेगा शिकंजा

Tue, 13 May 2025 02:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 13 May 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
There will be a crackdown on illegal connections in the city
जींद। पेयजल और सीवरेज के अवैध कनेक्शनों पर शिकंजा कसने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। इसके लिए जिला के सभी शहरों में पहले ऐसे उपभोक्ताओं को नोटिस दिया जाएगा और बाद में कनेक्शन काटे जाएंगे। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से जिला के सभी शहरी क्षेत्र में विभाग की टीम बनाकर लोगों के पेयजल और सीवरेज से संबंधित समस्याओं को दूर किया जा रहा है। इसके तहत विभाग की टीम घर-घर जाकर पेयजल कनेक्शन की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में कुछ पेयजल उपभोक्ताओं की ओर से सर्विस स्टेशन के लिए पेयजल का उपयोग किया जा रहा है या अन्य तरीके से अवैध कनेक्शन किए हुए हैं। ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ जींद शहर में खंड समन्वयक दिनेश मालिक व ईश्वर सिंह, उचाना में कुशल शर्मा, नरवाना में सुरेंद्र नरवाल, जुलाना में सोमलता सैनी व सफीदों में बलवान सिंह व पिल्लूखेड़ा में सुरेंद्र दुग्गल के नेतृत्व में अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता भानु प्रकाश शर्मा और जिला सलाहकार रणधीर मताना ने कहा कि कुछ लोगों ने सब्जी और हरे चारे के लिए पेयजल का गलत तरीके से उपयोग किया जाता है। अगर कोई भी उपभोक्ता पेयजल का उपयोग सब्जी उगाने और हरा चारा उगाने के लिए करता हुआ पाया जाता है तो उसको पहले नोटिस दिया जाएगा। बाद में उसका पेयजल का कनेक्शन काटकर उसके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि उपमंडल अभियंता, कनिष्ठ अभियंता और जल व स्वच्छता सहायक संगठन सदस्यों की निगरानी में यह अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही जल संरक्षण अभियान के तहत विभाग की टीम शहरी क्षेत्र में घर-घर जाकर पेयजल कनेक्शन चेक करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed