फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   There was no talk of uniting the two chiefs of Naugama Khap

Jind News: नौगामा खाप के दो प्रधानों को एक करने पर नहीं बनी बात

Sun, 25 Jun 2023 10:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 25 Jun 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
There was no talk of uniting the two chiefs of Naugama Khap
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। जिस प्रकार कंडेला खाप में अब दो प्रधान हो गए हैं, ठीक उसी प्रकार नौगामा खाप में भी अब दो प्रधान बन गए हैं। नौगामा खाप की रविवार को रामराय गांव में बैठक हुई। इसमें इसके दोनों प्रधानों सुरेश बहबलपुर और डॉ. दलबीर बीबीपुर को एक करने का प्रयास किया गया लेकिन बात नहीं बनी। इसमें अधिकतर लोगाें ने सुरेश बहबलपुर को प्रधान मानते हुए उनके द्वारा गठित की गई कार्यकारिणी पर मुहर लगा दी। बाद में डॉ. दलबीर बीबीपुर ने भी अपने आपको प्रधान घोषित कर दिया।
रामराय गांव में नौगामा खाप की बैठक गांव बीबीपुर निवासी पूर्व प्राचार्य ईश्वर सिंह गाेयत की अध्यक्षता में हुई। इसमें दोनों पक्षों की दलीलें सुनी गईं। दोनों को एक करने के लिए तीन घंटे तक पंचायत हुई। बाद में सुरेश बहबलपुर द्वारा गठित की गई कार्यकारिणी का समर्थन किया गया और कहा गया कि सुरेश बहबलपुर ही प्रधान रहेंगे। यह फैसला डॉ. दलबीर बीबीपुर को रास नहीं आई और उन्होंने भी अपने आपको प्रधान घोषित कर लिया। डॉ. दलबीर बीबीपुर ने कहा कि रामराय तपा पर उनको प्रधान की पगड़ी भी पहनाई गई है। वहीं सुरेश बहबलपुर ने कहा कि उनको नौगामा के सभी 36 बिरादरी के लोगों ने प्रधान चुना है। उन्होंने सभी लोगाें से सलाह करके ही अपनी कार्यकारिणी का गठन किया है। पंचायत में उन द्वारा गठित की गई कार्यकारिणी को भी सभी लोगों ने स्वीकार कर लिया है। अब जिन लोगों को आपत्ति है, वे कुछ ही लोग ही हैं।
विज्ञापन

बैठक में नौगामा खाप के अंतर्गत आने वाले सभी 21 गांवों से लोग मौजूद रहे। इनमें धर्मपाल घिमाना, पूर्व सरपंच सूरजमल सिंसर, हरदेवा ईंटल कलां, रामफल नंबरदार, सूरजमल बैरागी गुलकनी, रामफल जागलान, जलालपुर कलां के सरपंच रामपाल, दुर्गा पटवारी, उमेद सिंह, नरेश बीबीपुर, अनिल जागलान, वीरेंद्र ढुल, प्रमचंद ढाणी, रघुबीर कर्मगढ़, भरत सिंह रामराय खेड़ा, नरेश रेढू, बलवान सिंह घिमाना, राममेहर रामराय, अजय सिंह शादीपुर, मास्टर जिले सिंह, रतन सिंह बैरागी, धर्म सिंह साहू बीबीपुर ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
दोनों ने किया था अपने आपको प्रधान घोषित
दो महीने पहले अलग-अलग गांवों में पंचायतें हुई थी। एक पंचायत में सुरेश बहबलपुर को नौगामा खाप का प्रधान नियुक्त किया था तो एक अन्य पंचायत में डॉ. दलबीर बीबीपुर को प्रधान नियुक्त कर दिया गया। इसके बाद 25 जून की बैठक तय करके दोनों से अपने आपको प्रधान नहीं लिखने को कहा गया था। आज हुई बैठक में अधिकतर लोगाें ने सुरेश बहबलपुर को प्रधान मान लिया जबकि डॉ. दलबीर बीबीपुर ने भी अपने आपको प्रधान घोषित कर दिया। नौगामा खाप में 21 गांव आते हैं। इनमें से कुछ गांव जींद विधानसभा के तहत तो कुछ गांव जुलाना विधानसभा क्षेत्र के तहत आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed