{"_id":"6785582e22832cd27103304e","slug":"there-was-commotion-among-the-family-members-outside-the-hospital-the-doctor-called-the-police-jind-news-c-199-1-sroh1006-128384-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: परिजनों का अस्पताल के बाहर हगांमा, चिकित्सक ने बुलाई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: परिजनों का अस्पताल के बाहर हगांमा, चिकित्सक ने बुलाई पुलिस
विज्ञापन
13जेएनडी31: निजी अस्पताल के बाहर हंगामा कर रहे परिजन। संवाद
जींद। अलेवा क्षेत्र के गांव हसनपुर के पास बाइक सवार बुजुर्ग को अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। इसमें बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। परिजन उसे शहर के निजी अस्पताल ले गए। वहां बुजुर्ग की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल के बाहर हंगामा कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने सिविल लाइन थाना को सूचना दी। इसके बाद प्रभारी नवीन कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों ने आरोप लगाया कि घायल की मौत अस्पताल स्टाफ की लापरवाही के कारण हुई है। यदि समय पर उपचार शुरू कर देते तो घायल की मौत नहीं होती।
अहिरका गांव निवासी 70 वर्षीय ओमप्रकाश सोमवार को हसनपुर के पास अपने खेत में गया हुआ था। दोपहर को जब वह गांव के ही सतीश के साथ बाइक पर बैठकर अपने घर आ रहा था। जैसे ही वह गांव हसनपुर के पास पहुंचा तो अज्ञात कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बुजुर्ग ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत नागरिक अस्पताल जींद लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे शहर के एक निजी अस्पताल में ले गए।
बॉक्स
20 मिनट तक भी नहीं किया उपचार शुरू
मृतक ओमप्रकाश के बेटे सतीश ने बताया कि नागरिक अस्पताल से उसके पिता को निजी अस्पताल लाया गया। नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों ने कहा था कि घायल को आक्सीजन की बेहद जरूरत है लेकिन निजी अस्पताल के स्टाफ ने 20 मिनट तक उसके पिता को आक्सीजन भी नहीं दी और न ही उपचार शुरू किया। स्टाफ कर्मचारी अपने मोबाइल फोन में व्यस्त थे। कहने के बावजूद भी कर्मचारियों ने उपचार शुरू नहीं किया।
विज्ञापन
वर्जन
पुलिस के पास अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है। जैसे ही शिकायत आएगी, आगामी कार्रवाई शुरू की दी जाएगी।
-विनोद, प्रभारी, सिविल लाइन थाना जींद