फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   There was a technical fault in the fork near Narwana station, Chhindwara Express stood on the outer track for 35 minutes

Jind News: नरवाना स्टेशन के पास कांटे में तकनीकी खामी आई, 35 मिनट आउटर पर खड़ी रही छिंदवाड़ा एक्सप्रेस

Fri, 04 Jul 2025 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
There was a technical fault in the fork near Narwana station, Chhindwara Express stood on the outer track for 35 minutes
04जेएनडी15-जींद जंक्शन पर पहुंची छिंदवाड़ा सुपरफास्ट ट्रेन। संवाद
जींद। दिल्ली-बठिंडा रेलमार्ग पर नरवाना स्टेशन के पास कांटे में तकनीकी खराबी आ गई। इसके कारण छिंदवाड़ा एक्सप्रेस को आउटर पर ही रोकना पड़ा। छिंदवाड़ा एक्सप्रेस 35 मिनट पर आउटर पर ही खड़ी रही। इसके कारण यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी और दफ्तरों में आने वाले कर्मचारी भी अपने-अपने कार्यालय काफी देरी से पहुंचे।
विज्ञापन


नरवाना स्टेशन के पास शुक्रवार सुबह फिरोजपुर से दिल्ली की तरफ आने वाली लाइन के कांटे में फाॅल्ट आ गया। इसके कारण उस ट्रैक का आवागमन बंद हो गया। कांटे में आई खामी की सूचना रेलवे की तकनीकी टीम को दी गई।
विज्ञापन

इसके बाद टीम मौके पर पहुंची और कांटे में आई खराबी को दुरूस्त करने का काम शुरू कर दिया। तभी फिरोजपुर से आने वाली 20424 नंबर छिंदवाड़ा दैनिक सुपरफास्ट आ गई। इस ट्रेन को कांटे से पहले आउटर पर रोकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांटे को बहाल करने में लगभग 30 मिनट लग गए। उसके पांच मिनट बाद छिंदवाड़ा सुपरफास्ट को रवाना किया गया। इससे वह आठ बजकर 25 मिनट की बजाय नौ बजकर पांच मिनट पर पहुंची। उसके बाद आठ बजकर 56 की बजाय नौ बजकर 32 मिनट पर जींद जंक्शन पहुंची।

बॉक्स

लोगों को दफ्तर जाने में हुई देरी

मुरली, अनिल, प्रवीण, रामसिंह, सोनू, रामभगत, सोनिया और सुकन्या का कहना था कि ट्रेन की देरी से आने के कारण उनकी परेशानी बढ़ गई। वह दफ्तर जाने में आधा घंटा लेट हो गए। छिंदवाड़ा सुपरफास्ट जब निर्धारित समय पर आती है तो उन्हें दफ्तर समय पर पहुंचने में कोई परेशानी नहीं आती। वह नौ बजकर 30 मिनट तक आसानी से दफ्तर पहुंच जाते हैं, लेकिन शुक्रवार को ट्रेन आधे घंटे से भी ज्यादा समय देरी के आई, जिससे उनको दफ्तर आने का शेड्यूल बिगड़ गया।


वर्जन

कांटे में तकनीकी खामी आने के कारण छिंदवाड़ा सुपरफास्ट को आउटर पर रोकना पड़ा था। तकनीकी खामी को दूर करने में लगभग आधा घंटा लगा। खामी दूर होने के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया था।

--रणधीर सिंह, स्टेशन मास्टर, रेलवे जंक्शन, नरवाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed