{"_id":"22013ee46226b7860291c1b02ac01076","slug":"there-was-a-murder-on-suspicion-of-illicit-relations-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंधों के शक पर हुई थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध संबंधों के शक पर हुई थी हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
Updated Sun, 14 Sep 2014 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गांव खातला में गली में सो रहे व्यक्ति की हत्या के मामले की गुत्थी पुलिस ने सुलझा लिया। अवैध संबंधों के चलते उसकी हत्या गांव के ही व्यक्ति ने की है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गांव खातला में छह सिंतबर की रात को गली में चारपाई पर सो रहा था।
रोहताश की तेजधार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद परिजनों ने बताया था कि रोहताश की किसी के साथ रंजिश नहीं थी। पुलिस ने चचेरे भाई अमित की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति केे खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी थी। जांच में गांव खातला निवासी लाजपत उर्फ राजा का नाम सामने आया है।
थाना प्रभारी भारतेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों को किसी बात को लेकर लाजपत उर्फ राजा पर शक था। जिसमें पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर लाजपत उर्फ राजा से पूछताछ की थी। पुलिस पूछताछ में आरोप लाजपत ने बताया कि उसे शक था कि मृतक रोहताश का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध है। इसी के चलते उसने तेजधार हथियारों से वार करके हत्या कर दी।