फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   There was a kidney in the woman's body, both are correct in the lab report

महिला के शरीर में थी एक किडनी, लैब की रिपोर्ट में बताया दोनों सही हैं

Mon, 08 Feb 2021 09:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 09:58 PM IST
विज्ञापन
There was a kidney in the woman's body, both are correct in the lab report
सफीदों। पानीपत की एक निजी लैब की रिपोर्ट पर सवाल खड़े हो गए हैं। माडल टाउन स्थित लैब में नगर पालिका के पूर्व प्रधान की पत्नी ने जांच करवाई थी। महिला के शरीर पर एक किडनी है। इसके बावजूद लैब की रिपोर्ट में उसकी दोनों किडनियां सही बता दी गई। राकेश जैन ने किडनी की रिपोर्ट को दिल्ली के चिकित्सकों के पास भेजा तो इस बात का खुलासा हुआ। इसके बाद जब गलत रिपोर्ट देने का विरोध किया तो लैब संचालक ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और रिपोर्ट को फाड़ दिया। नपा के पूर्व प्रधान राकेश जैन का दावा है कि उन्होंने एसपी पानीपत को ऑनलाइन शिकायत भेजी है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग को शिकायत भेज लैब का लाइसेंस रद्द करने की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता नगर पालिका के पूर्व प्रधान राकेश जैन ने बताया कि उनकी पत्नी अरुणा जैन की एक किडनी खराब होने पर छह जनवरी को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन कराकर उसे निकलवा दिया। इसके बाद महिला की चिकित्सकों द्वारा प्रतिदिन बीपी, शुगर के साथ अन्य रिपोर्ट मांगी जा रही थी। दिल्ली के डॉक्टरों ने अरुणा जैन की सीटी स्कैन रिपोर्ट मांगी तो उन्होंने पानीपत की एक लैब में अपनी पत्नी का दो फरवरी को सीटी स्कैन करवाया और रिपोर्ट दिल्ली भेज दी। रिपोर्ट में बताया गया कि उसकी पत्नी की दोनों किडनियां सही काम कर रही हैं। जबकि उसकी पत्नी के शरीर में एक किडनी थी। तीन फरवरी को राकेश जैन व परिजन लैब पहुंचे और डॉक्टरों को रिपोर्ट दिखाई। डॉक्टरों ने उस रिपोर्ट को फाड़ दिया और विरोध करने पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया। राकेश जैन ने इसकी शिकायत एसपी पानीपत को भेज दी है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से लैब का लाइसेंस रद्द करवाने की मांग की है। बता दें कि इससे पहले पानीपत के एक बड़े अस्पताल में आदर्श कॉलोनी निवासी 28 वर्षीय मोहनलाल की मौत हो गई थी। मोहनलाल के पास आयुष्मान भारत का योजना के तहत कार्ड होने के बावजूद उसके परिजनों से दो लाख रुपये लिए गए थे।
विज्ञापन

मुझे अभी मामले की जानकारी नहीं है। प्रतिदिन करीब 200 शिकायत ई-मेल से आती हैं। मामला सामने आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। - शशांक सावन, एसएसपी पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed