फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   There is drinking water shortage, waterlogging and broken roads in Julana.

Jind News: जुलाना में पेयजल किल्लत, जलभराव और टूटी हैं सड़कें

Sat, 28 Sep 2024 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 28 Sep 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
There is drinking water shortage, waterlogging and broken roads in Julana.
28जेएनडी13 : जुलाना के मैन बाजार में एक दुकान में बैठ कर चुनावी चर्चा करते लोग। संवाद
जुलाना। प्रदेश की सबसे चर्चित सीट जुलाना में समस्याओं की भरमार है। हलके के हर गांव में पेयजल किल्लत है। खेत में पानी भरने की समस्या है। कस्बे में सीवर व्यवस्था, तो गांव की टूटी सड़कें भी चुनावी मुद्दा बनी हुई हैं।
विज्ञापन

सड़कों की हालत यह है कि रोजाना खराब सड़कों के कारण हादसे हो रहे हैं, लेकिन कोई भी समाधान नहीं हो पा रहा है। कस्बे में हालत यह हैं कि सीवर व्यवस्था ठप होने के कारण सड़क पर गंदा पानी फैल रहा है। लोगों का जीना दूभर हो गया है। विधानसभा का चुनाव का दौर चला हुआ है, लेकिन खराब सड़कों की ओर किसी का ध्यान नहीं है। हालांकि सत्ताधारी पार्टी के लोग एनएच 152 डी और एनएच 352 के निर्माण के उदाहरण तो देते हुए नजर आएंगे, लेकिन कस्बे की सड़कों की हालत के बारे में कोई बात नहीं कर रहा है। इसके अलावा अन्य पार्टियों के नेता भी कस्बे की सड़कों को लेकर मौन साधे हुए हैं।
विज्ञापन

जुलाना निवासी सुभाष, विकास, मेहर सिंह, सोनू ने बताया कि जुलाना में समस्याओं की भरमार है। पूरे हलके में वर्षों से पेयजल किल्लत है। कस्बे में सीवर व्यवस्था ठप है। पार्टियों के उम्मीदवार अन्य समीकरणों ने मतदाताओं को लुभाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन मूलभूत सुविधाओं का कोई जिक्र नहीं कर रहा है।

28जेएनडी13 : जुलाना के मैन बाजार में एक दुकान में बैठ कर चुनावी चर्चा करते लोग। संवाद

28जेएनडी13 : जुलाना के मैन बाजार में एक दुकान में बैठ कर चुनावी चर्चा करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed