फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   There is a rise in the price of paddy by Rs 1121, paddy is being sold from Rs 4 thousand to Rs 4705.

Jind News: धान 1121 के भाव में आई तेजी, चार हजार से 4705 रुपये तक बिक रही धान

Mon, 30 Oct 2023 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 30 Oct 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
There is a rise in the price of paddy by Rs 1121, paddy is being sold from Rs 4 thousand to Rs 4705.
29जेएनडी16: उचाना मंडी में आई बंपर धान की फसल। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


उचाना। इन दिनों धान 1121 के भाव में तेजी जारी है। बीते साल की अपेक्षा इन दिनों मंडी में प्राइवेट बोली पर किसानों को 700 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक मिल रहे है। दिवाली से पहले बढ़े भाव से किसानों के चेहरों पर खुशी ला दी है। मार्केट कमेटी में दर्ज आंकड़ों के अनुसार इन दिनों चार हजार से लेकर 4705 रुपये प्रति क्विंटल तक के भाव धान 1121 के है। बीते साल इन दिनों 2971 से लेकर 4040 रुपये प्रति क्विंटल तक मिल रहे थे। सभी किस्मों की धान की आवक अब तक 371406 हो चुकी है। बीते साल से 106292 आवक ज्यादा है।
बीते साल से अधिक पहुंची पीआर, धान 1509

इस बार धान की फसल अच्छी होने से किसानों को आर्थिक रूप से फायदा होगा। मंडी में बीते साल से अधिक धान 1509, पीआर धान मंडी पहुंची है। अब तक 147647 क्विंटल पीआर धान की आवक हो चुकी है तो बीते साल इन दिनों तक 80108 क्विंटल आवक हुई थी। ऐसे ही पीआर धान की 194612 क्विंटल आ चुकी है तो बीते साल इन दिनों 87870 क्विंटल धान आई थी। धान 1121, बासमती की आवक भी बढ़ने लगी है। अब तक 56564 क्विंटल आवक हो चुकी है।
विज्ञापन


कपास, बाजरा की आवक भी बढ़ी

इस साल कपास, बाजरा की आवक भी अब तक बीते साल से अधिक हुई है। कपास की आवक अब तक 24113 क्विंटल हो चुकी है। बीते साल इन दिनों मात्र 2287 क्विंटल ही हुई थी। बाजरा की आवक अब तक 17559 क्विंटल हो चुकी है। बीते साल अब तक 12640 क्विंटल हुई थी। मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र कुंडू ने कहा कि धान, बाजरा, कपास की आवक बीते साल से अधिक अब तक हुई है। 1121 धान के भाव बीते साल से अधिक किसानों को मिल रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed