फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   There is a demand to name the university's sports ground after Major Dhyan Chand.

Jind News: विवि के खेल मैदान का नाम मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखने की मांग

Thu, 01 Jan 2026 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
There is a demand to name the university's sports ground after Major Dhyan Chand.
31जेएनडी04: एनएसयूआई के सदस्य ओएसडी विजय सैनी को ज्ञापन सौंपते हुए। स्रोत संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में बुधवार को नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति के प्रतिनिधि विजय सैनी को ज्ञापन सौंपा। विश्वविद्यालय के खेल मैदान का नाम भारत रत्न मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखे जाने की मांग की गई।
एनएसयूआई का कहना है कि मेजर ध्यानचंद भारत ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर हॉकी के महानतम खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने अपने खेल कौशल से देश को गौरव दिलाया। ऐसे महान खिलाड़ी के नाम पर खेल मैदान का नामकरण होना खिलाड़ियों और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।
विज्ञापन


एनएसयूआई अध्यक्ष जयदीप सिंधु ने कहा कि विश्वविद्यालय में खेलों को बढ़ावा देने के लिए यह आवश्यक है कि खेल मैदान का नाम ऐसे महान खिलाड़ियों के नाम पर रखा जाए जिन्होंने देश का नाम रोशन किया हो। इससे छात्रों में खेल भावना और राष्ट्रभक्ति का विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय सैनी ने एनएसयूआई प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि ज्ञापन को कुलपति तक पहुंचा दिया जाएगा। इस विषय पर सकारात्मक विचार किया जाएगा। इस दौरान पूर्व युवा कांग्रेस, जिलाध्यक्ष अजमेर, मंजीत खोखरी, रविंद्र और सोनू साहू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed