फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   There are more depositors of 2000 notes, very few who exchange them.

Jind News: दो हजार के नोट जमा करवाने वाले अधिक, बदलवाने वाले बहुत कम

Wed, 24 May 2023 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 24 May 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
There are more depositors of 2000 notes, very few who exchange them.
23जेएनडी12: बैंक में रुपये जमा करवाने आए उपभोक्ता।  संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। दो हजार के नोटों का प्रचलन बंद होने की सूचना पर जिले के बैंक खाता धारकों की चिंता बढ़ी हुई है। इसके चलते शनिवार को जिलेभर में विभिन्न बैंकों की 150 शाखाओं में लगभग अब तक 30 करोड़ रुपये जमा हुए हैं। इसके चलते सभी बैंकों में उपभोक्ता सुबह ही दो हजार के नोटों को जमा करवाने या फिर बदलवाने के लिए आने लगे थे। यह प्रक्रिया दोपहर तक चलती रही।

मंगलवार को जिलेभर के बैंकों में अधिकतर कार्य 2000 के नोट जमा करवाने का चलता रहा। इसके अलावा दस करोड़ रुपये बदलने का कार्य भी बैंकों में हुआ। बैंकों को रुपये बदलने की मंजूरी मंगलवार को पहले दिन से शुरू हुई। बैंक में जो भी उपभोक्ता रुपये जमा करवाने पहुंचे, उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी गई।
विज्ञापन

इसके अलावा प्रत्येक बैंक में उपभोक्ता 21 हजार रुपये बदलवा सकता है। इसके लिए बैंकों के बाहर व अंदर काउंटर पर नोटिस भी चस्पा किया गया। बैंक अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को अपील की है कि वह दो हजार रुपये के नोटों को लेकर चिंतित न हों, अभी रुपये बदलवाने के लिए उनके पास लंबा समय है। किसी भी कार्य दिवस में उपभोक्ता आकर अपने रुपये जमा करवा सकता है। इसके अतिरिक्त 20 हजार रुपये आसानी से बदलवा सकता है। इसको लेकर किसी उपभोक्ता को परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के एचडीएफसी बैंक समेत कई अन्य बैंकों ने रुपये जमा करवाने व बदलवाने के लिए आने वाले उपभोक्ताओं को गर्मी में परेशानी न हो, इसके लिए बैंक के बाहर टेंट लगाकर कुर्सियां बिछाईं। हालांकि मंगलवार को प्रथम दिन किसी भी बैंक में ज्यादा भीड़ नहीं हुई, रूटीन के दिनों से 21 से 30 उपभोक्ता ही ज्यादा आए, जिनके रुपये आसानी से जमा करवाए या फिर एक्सचेंज किए गए।

अकेले पंजाब एंड सिंध बैंक में अब तक 40 लाख से अधिक हुए जमा

दो हजार रुपये के नोटों पर आगामी दिनों में लगने वाली पाबंदी की सूचना पर प्रतिदिन से ज्यादा खाताधारक बैंकों में पहुंच रहे है। अकेले पंजाब एंड सिंध बैंक में इस सूचना से लेकर अब तक लगभग 40 लाख रुपये से अधिक जमा हुए हैं। यह राशि दो हजार के नोटों की है। इसके अलावा कुछ उपभोक्ता एक्सजेंच करवाने के लिए भी बैंक में आए।


-विशाखा, पंजाब एंड सिंध बैंक मैनेजर जींद

बैंकों में नहीं होगी उपभोक्ताओं को परेशानी, दिए गए निर्देश

जिलेभर में विभिन्न बैंकों की 150 शाखाएं हैं। इनमें शनिवार से अब तक लगभग 30 करोड़ रुपये जमा हुए हैं। बैंकों में उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी बैंकों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने लोगों से अपील है कि वह रुपयों को लेकर अफरातफरी न मचाएं। कोई भी व्यक्ति अपने खाते में कार्यदिवस पर कितने भी रुपये जमा करवा सकता है। इस पर कोई पाबंदी नहीं है, जबकि शेड्यूल के अनुसार मंगलवार से 20 हजार रुपये प्रतिदिन बदलवाने का काम शुरू हो गया है।

-विनोद कुमार, लीड बैंक मैनेजर जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed