फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Then five new coronas were found infected, the total number reached thirteen

फिर मिले कोरोना को पांच नए मामले, कुल संख्या पहुंची 13

Sat, 18 Jun 2022 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Then five new coronas were found infected, the total number reached thirteen
जींद। कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं किए जाने से अब फिर कोरोना संक्रमित मिलने लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग को शुक्रवार को 384 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट मिली जिसमें पांच नये संक्रमित मिले हैं। अब जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 13 हो गई है जबकि दो लोग स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीमें अबतक 482057 लोगों की स्क्रीनिंग कर चुकी है और 46404 लोग ऑब्जर्वेशन को पूरा कर चुके हैं जबकि 60 लोग स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में हैं। शुक्रवार को भी स्वास्थ्य विभाग ने 400 लोगों के नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे हैं। अबतक स्वास्थ्य विभाग 482057 लोगों के नमूने चुका है, जिनमें से 24388 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 551 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। 23824 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग को अब भी 596 जांच रिपोर्ट का इंतजार है। सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादियान ने बताया कि कोरोना को लेकर आमजन बेपरवाह नहीं बनें। एक-एक कर कोरोना संक्रमित के मरीज बढ़ रहे हैं, ऐसे में जांच बढ़ाई जा रही है। उन्होंने आमजन से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed