फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Theft at the house of Rajya Sabha member Subhash Barala's sister.

Jind News: राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला की बहन के घर चोरी

Sun, 30 Jun 2024 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 30 Jun 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Theft at the house of Rajya Sabha member Subhash Barala's sister.
उचाना। देवा सिंह काॅलोनी में रहने वाली राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला की बहन के घर से चोर 30 तोले सोना, आधा किलो चांदी और पांच लाख रुपये चोरी कर लिए। चोर जाते समय सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी अपने साथ ले गए। उचाना थाना पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

देवा सिंह काॅलोनी निवासी अमित ने बताया कि परिवार के लोग सुबह सोकर उठे तो तिजोरी खुली हुई थी। उसमें रखा 30 तोले सोना, आधा किलो चांदी और पांच लाख रुपये गायब मिले। चोर जाते समय डीवीआर भी साथ लेकर गए।
विज्ञापन

अमित ने बताया कि छोटा भाई अपने दोस्तों के साथ देर रात तक जाग रहा था। करीब 12 बजे उसके दोस्त यहां से गए थे। इसके बाद वह अपने कमरे में जाकर सो गया। सुबह जब उठा तो मकान में सामान अस्त-व्यस्त मिला। आम तौर पर मकान के दरवाजे बंद रहते हैं, लेकिन उमस होने के चलते जाली वाला दरवाजा बंद किया था। चोरों ने कटर से जाली को काट कर कुंडी खोलकर अंदर प्रवेश किया है। उन्होंने तिजोरी की चाबी ढूंढ़कर उसमें रखे सोने के जेवराज, चांदी एवं नकदी ले गए। चोर खिड़की को खोल कर मकान की दीवार फांदकर गए हैं। उचाना थाना के जांच अधिकारी भूपेंद्र ने बताया कि मकान मालिक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। संवादो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed