फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Theft accused arrested, goods recovered

Jind News: चोरी के आरोपी को किया काबू, सामान बरामद

Tue, 07 Mar 2023 08:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Mar 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
Theft accused arrested, goods recovered
्र
विज्ञापन

नरवाना। शहर थाना पुलिस ने चोरी के मामले को सुलझाते हुए आरोपी वाल्मीकि मोहल्ला निवासी विनय को काबू किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर सोमवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। रविवार को वार्ड 18 निवासी सुमन ने शहर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि रविदास मंदिर नरवाना के पास उसकी ब्यूटी पार्लर व जनरल स्टोर की दुकान है। जब वह रविवार सुबह दुकान पर पहुंची तो उसका ताला टूटा मिला। यहां से हेयर ड्रायर, कॉस्मेटिक सामान के साथ तीन हजार रुपये की नकदी चोरी हो गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच अधिकारी एएसआई मलकीत सिंह ने बताया कि चोरी के उक्त मामले में आरोपी विनय को चोरी के सामान समेत काबू कर लिया है। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed