{"_id":"684c7028d85a40d3450affae","slug":"the-youth-was-murdered-and-thrown-near-the-railway-track-jind-news-c-199-1-sroh1006-136258-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: युवक की हत्या कर रेलवे ट्रैक के पास फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: युवक की हत्या कर रेलवे ट्रैक के पास फेंका
Sat, 14 Jun 2025 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
13जेएनडी17-नागरिक अस्पताल में शव लेने पहुंचे मृतक के परिजन। संवाद
जींद। सिल्लाखेड़ी रेलवे हाॅल्ट के पास रेलवे ट्रैक किनारे एक युवक का शव मिला है। सूचना मिलने पर सदर थाना सफीदों पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर चाकू और डंडा भी बरामद हुआ है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। मामला रेलवे लाइन के अधीन होने के चलते मामले की जानकारी जीआरपी जींद को दी गई।
सूचना के बाद जीआरपी हिसार डीएसपी जितेंद्र सिंह, थाना प्रभारी श्यामलाल भी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल जींद पहुंचाया। शव में कीड़े पड़ चुके थे। इसलिए शव का मेडिकल कॉलेज खानपुर में पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक साजिद (26) उत्तरप्रदेश के जिला मुज्जफरनगर के गांव बड़ौदा का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
गांव बड़ौदा निवासी मुबारिक ने पुलिस को बताया कि 11 जून को भाई साजिद की पत्नी गुलफसा ने फोन करके बताया कि उसका भाई साजिद 10 जून की रात 10 बजे से लापता है। उसको काफी तलाश कर लिया, लेकिन कहीं भी उसका पता नहीं चला। साजिद अपनी पत्नी और 4 साल के बेटे के साथ जयपुर गांव स्थित महालक्ष्मी भट्ठा पर काम करता था और दो माह से यही रह रहा था। उसका शव वीरवार देर शाम को रेलवे लाइन ट्रैक किनारे मिला और शव में कीड़ पड़ चुके थे। उन्होंने इसकी सूचना भट्ठा मालिक सुरेंद्र को सूचना दी। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
थाने जाकर भी नहीं दर्ज कराई शिकायत
10 जून को साजिद के लापता होने के बाद 11 जून को मृतक की पत्नी और अन्य परिजन सदर थाना सफीदों में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाने के लिए गए थे, लेकिन परिजनों ने कहा कि अभी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं करना। वह खुद ही साजिद को ढूंढने की कोशिश कर लेंगे। यदि वह नहीं मिला तो गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाएंगे।
पत्नी पर हत्या का आरोप
वहीं पोस्टमार्टम करवाने आए परिजन गुलजार समेत अन्य ने आरोप लगाया कि साजिद की हत्या उसकी पत्नी गुलसफा ने की है। आरोप लगाया कि 10 जून की रात को साजिद और उसकी पत्नी रेलवे ट्रैक किनारे घूमने गए थे। कुछ देर बाद उसकी पत्नी तो आ गई, लेकिन साजिद नहीं आया। इस पर उन्होंने पूछा तो उसकी पत्नी ने बताया कि वह दुकान से सामान लेने चला गया है। जब रात तक भी नहीं आया तो दोबारा पूछा तो उसने बताया कि वह उसके साथ लड़ाई करके फाटक पार चला गया। आरोप लगाया कि उसकी पत्नी ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
शव बुरी तरह से सड़ चुका था। इसलिए शव का मेडिकल कॉलेज खानपुर में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
-कविता देवी, जांच अधिकारी, जीआरपी जींद