{"_id":"698b828d760b3a5317053407","slug":"the-youth-gifted-teddy-bears-to-each-other-and-took-selfies-jind-news-c-199-1-jnd1010-148302-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: युवाओं ने एक-दूसरे को टेडी गिफ्ट कर सेल्फी ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: युवाओं ने एक-दूसरे को टेडी गिफ्ट कर सेल्फी ली
Wed, 11 Feb 2026 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
10जेएनडी04: आरूष अपनी मम्मी मेनका को टेडी देता हुआ। संवाद
जींद। शहर में वैलेंटाइन वीक के में मंगलवार को टेडी डे मनाया गया। सुबह से ही बाजारों में चहल-पहल देखने को मिली। खासकर युवाओं और बच्चों में टेडी बियर को लेकर उत्साह नजर आया। प्रेम का प्रतीक माने जाने वाले टेडी बियर को प्रियजनों को भेंट कर भावनाओं का इजहार करते दिखे।
शहर के प्रमुख बाजारों, शॉपिंग मॉल्स और गिफ्ट की दुकानों पर तरह-तरह के टेडी बियर सजे नजर आए। छोटे, मध्यम और बड़े आकार के रंग-बिरंगे टेडी लोगों को खूब आकर्षित कर रहे थे। टेडी बियर की कीमत 50 रुपये से शुरू होकर 5000 रुपये तक रही। छोटे साइज के टेडी 50 से 200 रुपये तक बिके जबकि मध्यम साइज के टेडी 300 से 1500 रुपये तक की रेंज में रहे। वहीं बड़े और स्पेशल डिजाइन वाले टेडी बियर की कीमत 2000 से 5000 रुपये तक पहुंची।
दिल के आकार वाले टेडी, आई लव यू लिखे टेडी और कपल टेडी की मांग सबसे अधिक रही। कई दुकानों पर खास वैलेंटाइन ऑफर और डिस्काउंट भी दिए गए जिससे बिक्री में और इजाफा हुआ। युवाओं का कहना है कि टेडी बियर प्यार, अपनापन और मासूमियत का प्रतीक है, इसलिए टेडी डे पर इसे गिफ्ट करना खास माना जाता है।
विज्ञापन
छात्र-छात्राएं अपने दोस्तों और खास लोगों के लिए टेडी खरीदते नजर आए। वहीं कुछ अभिभावक बच्चों के लिए भी टेडी बियर लेते दिखे जिससे बच्चों के चेहरों पर खुशी झलक उठी। कई जगहों पर युवाओं ने एक-दूसरे को टेडी गिफ्ट कर सेल्फी ली और इस खास पल को यादगार बनाया। सोशल मीडिया पर भी टेडी डे की तस्वीरें और संदेश खूब साझा किए गए। प्रेम और स्नेह के इस दिन ने लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने का काम किया।