{"_id":"638f86c557837a03754dd5d0","slug":"the-work-of-removing-debris-continues-there-is-no-clue-of-the-buried-laborer-jind-news-rtk665606557","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मलबा हटाने का कार्य रहा जारी, दबे मजदूर का नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मलबा हटाने का कार्य रहा जारी, दबे मजदूर का नहीं लगा सुराग
विज्ञापन
सफीदों (जींद)। हाट रोड स्थित एटीएस राइस मील में हादसे के बाद दूसरे दिन भी मलबा हटाने का कार्य चलता रहा। किंतु मलबे में दबे मजदूर का सुराग नहीं लगा।
मलबे को हटाने के लिए प्रशासन की ओर से एक बड़ी क्रेन, दो छोटी क्रेन तथा दो जेसीबी को लगाया गया है। घटनास्थल पर डीएसपी आशीष कुमार, एसडीओ अजय कटारिया, मार्केट कमेटी के सचिव जगजीत कादयान और सिटी और सदर थाना के थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विदित रहे कि सोमवार की अलसुबह एटीएस राइस मिल में अचानक ब्लास्ट के साथ बॉयलर के पश्चिमी छोर की ड्राइल मशीन का हिस्सा नीचे धंस गया था। हादसे के बाद तीन मजदूर तो कूदकर निकलने में कामयाब हो गए लेकिन सबसे ऊपर काम कर रहे दो मजदूर इसमें ब गए। दबे हुए मजदूरों की पहचान सूरज (24) निवासी कोरई बेगूसराय बिहार तथा नितिश (20) निवासी कपूरी चौक समस्तीपुर बिहार के रूप हुई है। काफी मशक्कत के बाद एक मजदूर को निकाला जा सका। निकाले गए मजदूर की पहचान नितिश के रूप में हुई। जब जब नितिश को निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। दूसरे मजदूर सूरज को निकालने का कार्य मंगलवार को भी जारी रहा ।