{"_id":"6712afed9616ce07e90b7bd4","slug":"the-work-of-increasing-the-capacity-of-19-sub-stations-will-be-completed-by-the-new-year-jind-news-c-199-1-sroh1006-124527-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नववर्ष तक पूरा होगा 19 सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ाने का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नववर्ष तक पूरा होगा 19 सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ाने का काम
Sat, 19 Oct 2024 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 19 Oct 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
18जेएनडी26-जिले के बधाना पावर हाउस की क्षमता बढ़ाने का चल रहा कार्य। संवाद
जींद। जिले के 19 सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ाने का काम नए साल तक पूरा हो जाएगा। अभी तीन सब स्टेशनों का काम अधूरा है। इसके पूरा होने के बाद उपभोक्ताओं को पूरे वोल्टेज के साथ सुचारु रूप से बिजली मिलेगी।
इस कार्य पर लगभग 110 करोड़ 14 लाख रुपये खर्च होंगे। इससे आठ सब स्टेशनों की क्षमता 30 एमवीए और 9 सब स्टेशनों की क्षमता 22.5 एमवीए बढ़ जाएगी। यह काम अक्तूबर के मध्य तक पूरा होना था, लेकिन तीन सब स्टेशनों की बिल्डिंग जर्जर होने के चलते अभी पूरा नहीं हो पाया है। नगूरां, बाधाना व पिपलथा में नई बिल्डिंग बनाने के दौरान वन विभाग से एनओसी लेनी थी, जिसके चलते अभी इन तीन सब स्टेशनों का काम पूरा होने में और दो महीने लगेंगे। ऐसे में इस साल के अंत तक सभी 19 सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ाने का काम पूरा हो पाएगा।
बिजली निगम के 33 केवीए के 19 सब स्टेशनों के अधीन लगभग 155 गांव आते हैं। इनमें छात्तर, धमतान साहिब, गांगोली के अधीन आठ-आठ फीडर हैं। पिपलथा व नूगरां पर दस-दस, उचाना कलां, संगतपुरा, बुढ़ाखेड़ा, ईक्कस, सिंघवाल, सीआरएसयू, बधाना, खरल के अधीन आठ-आठ फीडर हैं। कोयल के अधीन छह, सेक्टर-9 सफीदों के अधीन दस, बरटा के अधीन आठ और सुलहेड़ा के अधीन आठ फीडर हैं। पिंडारा और मनोहरपुर पर भी 12-12 फीडर हैं।
विज्ञापन
इन सब स्टेशनों की बढ़ेगी क्षमता
33 केवी पिपलथा, 33 केवी उचाना कलां व 33 केवी संगतपुरा की 20 एमवीए से 30 एमवीए तक क्षमता बढ़ाई जाएगी। सब स्टेशन 33 केवी छात्तर, 33 केवी धमतान, 33 केवी गांगोली की भी 30 एमवीए क्षमता बढ़ेगी। वहीं 33 केवी नगूरां की 19.3 एमवीए से 25 एमवीए, 33 केवी खरल की दस एमवीए से 20 एमवीए, 33 केवी पिंडारा की 26.3 एमवीए से 30 एमवीए, 33 केवी मनोहरपुर की 26 एमवीए से 30 एमवीए तक क्षमता बढ़ाई जाएगी। 33 केवी बुढ़ाखेड़ा, 33 केवी ईक्कस, 33 केवी कोयल, 33 केवी सेक्टर-9 सफीदों, 33 केवी बरटा, 33 केवी सुलहेड़ा, 33 केवी सिंघवाल, 33 केवी सीआरएसयू जींद, 33 केवी बधाना की दस एमवीए से 22.5 एमवीए तक क्षमता बढ़ाई जाएगी।
33 केवी के 19 सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ाने का कार्य चल रहा है। नगूरां, पिपलथा और बधाना सब स्टेशनों का काम अभी बाकी है, जिसे पूरा होने में दो महीने का समय ओर लगेगा। -सचिन सहारण, एसडीओ, बिजली निगम जींद।