फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The word Sukhmani means pearl of peace: Charanjit Singh

सुखमनी शब्द का अर्थ है शांति का मोती : चरणजीत सिंह

Tue, 10 Jun 2025 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
The word Sukhmani means pearl of peace: Charanjit Singh
09जेएनडी33-सुखमनी पाठ का श्रवण करते हुए साध संगत। संवाद
नरवाना। शहर के पंजाबी चौक स्थित श्री गुरुद्वारा टिकाना बाबा बंदा सिंह बहादुर में सोमवार को सिख कोम के जरनैल श्री बाबा बंदा सिंह बहादुर के शहीदी दिवस मनाते हुए सुखमनी साहिब का पाठ रखवाया। गुरुद्वारा कमेटी प्रधान चरणजीत सिंह छाबड़ा ने बताया कि सुखमनी साहिब को सिख धर्म में अत्यंत पवित्र और प्रभावशाली बाणी माना जाता है।
विज्ञापन

सुखमनी शब्द का अर्थ है शांति का मोती और यही इस बाणी का मूल उद्देश्य है। काफी संख्या में साध संगत ने गुरुद्वारे में पहुंच सुखमनी पाठ को श्रवण कर वाहेगुरु का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

इस दौरान बाबा बंदा सिंह बहादुर की शहीदी को याद करते हुए पंजाबी चौक पर गुरुद्वारा कमेटी द्वारा ठंडे पानी की छबील लगाई, जिसमें वहां से गुजरने वाले राहगीरों ने प्रसाद रूपी ठंडा पानी रूपी पीकर अपनी प्यास बुझाई। इस अवसर पर कैशियर अंटू दुरेजा, मांगेराम बत्रा, साहिल परूथी, विनय मक्कड़, अशोक दूरेजा, कुक्की सचदेवा और तिलक सचदेवा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed