फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   the women locked the water house when the drinking water supply was interrupted, the sdo rushed to explain and escaped the chase

पेयजल सप्लाई बाधित होने पर महिलाओं ने जलघर पर लगाया ताला, समझाने पहुंची एसडीओ ने भागकर छुड़ाया पीछा

Thu, 05 Mar 2020 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
the women locked the water house when  the drinking water supply was interrupted, the sdo rushed to explain and escaped the chase
एसडीओ की गाड़ी का घेराव करतीं महिलाएं। - फोटो : Jind
संडील गांव की पेयजल सप्लाई बाधित होने के चलते महिलाओं नेे वीरवार को गांव के जलघर पर ताला लगा दिया। इस दौरान महिलाओं ने जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। मामले की सूचना मिलते ही जनस्वास्थ्य विभाग नरवाना की एसडीओ सुनीता नैन अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। महिलाओं ने कहा कि समस्या का समाधान होने तक एसडीओ की गाड़ी को नहीं छोड़ा जाएगा। ऐसे में एसडीओ के चालक ने गाड़ी को दौड़ाकर महिलाओं से पीछा छुड़वाया।
विज्ञापन

महिलाओं ने बताया कि एक सप्ताह से गांव मेें पेयजल सप्लाई नहीं हो रहा है। कर्मचारी कभी वाल्व खराब होने की बात कहते हैं तो कभी पानी नहीं होने की बात कह कर टाल देते हैं। जिसकी वजह से गांव में पीने के पानी की किल्लत है। विभाग के अधिकारियों को मामले को लेकर सूचित करते हैं तो उनके द्वारा समाधान नहीं किया जाता है। महिलाओं ने कहा कि मामले को लेकर जेई से बात की तो उनके द्वारा एसडीओ के सामने की महिलाओं पर अपना गुस्सा उतारा। इसके चलते लोगों में जलापूर्ति विभाग के उच्च अधिकारियों के खिलाफ रोष है। गांव की महिलाओं ने कहा कि उनकी समस्या का जब तक समाधान नहीं होता है तब तक जल घर पर लगे ताले को नहीं खोला जाएगा।
विज्ञापन

तीन महीने पहले भी कर चुके हैं आंदोलन
ग्रामीणों ने कहा कि तीन महीने पहले भी गांव में पेयजल सप्लाई नहीं हो रहा था। तब मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा आने के चलते अधिकारियों ने व्यवस्था कर दी थी, लेकिन अब फिर से यहां कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द होगा समस्या का समाधान
जेई पर महिलाओं द्वारा लगाए गुस्से के आरोप निराधार हैं। पीने के पानी के लिए वाल्व को ठीक करने के अलावा जल जीवन योजना के तहत गांव में पाइप लाइन बिछाने का काम किया जाएगा। नहरी पानी कम मिलने के चलते कुछ दिक्कत आ रही है। जल्द मामले का समाधान कर दिया जाएगा। महिलाओं द्वारा गाड़ी को रोकना शिष्टाचार के नाते सही नहीं है।
सुनीता नैन, एसडीओ जनस्वास्थय विभाग।

 जलघर पर ताला लगाकर विरोध जतातीं संडील गांव की महिलाएं।

जलघर पर ताला लगाकर विरोध जतातीं संडील गांव की महिलाएं।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed