फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The woman told the SP, when the police is not taking action in the case of my husband's death, then I should also die

एसपी से बोली महिला, जब मेरे पति की मौत के मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही तो मुझे ही मर जाना चाहिए

Wed, 14 Sep 2022 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
The woman told the SP, when the police is not taking action in the case of my husband's death, then I should also die
अपने पति की मौत के बाद पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने से परेशान कृष्णा कॉलोनी निवासी एक महिला ने दोपहर बाद एसपी के सामने ही गले में चुन्नी डालकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि तुरंत महिला को मौके पर ही मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने पकड़ लिया और उसे महिला थाना भेज दिया गया। यहां पर बाद में पुलिस ने महिला को छोड़ दिया। महिला का आरोप था कि तीन सितंबर को उसके पति को कुछ लोग बुलाकर ले गए थे जिसकी बाद में सात सितंबर को मौत हो गई। इस मामले में शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

कृष्णा कॉलोनी निवासी सरोज व काफी लोग एसपी से मिलने के लिए मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंचे थे। यहां सरोज ने बताया कि तीन सितंबर शाम को उसके पति नरेंद्र के पास किसी का फोन आया और उसका पति घर से छह लाख रुपये नकद लेकर चला गया। जाते समय नरेंद्र ने बताया था कि वह संदीप के पास जा रहा है। फिर नरेंद्र रात को आठ बजे घर आया और फिर दोबारा संदीप के पास जाने की बात कहकर घर से निकल गया। उसका पति ओम नगर निवासी संदीप के साथ कुछ प्लाटों व कंपनियों में हिस्सेदारी है। रात को साढ़े 10 बजे संदीप का फोन आया कि उनका एक्सीडेंट हो गया है। इसके बाद सभी लोग नागरिक अस्पताल में पहुंचे। यहां पर संदीप, बीरा व सुरेश पहले ही मौजूद थे। उन्होंने बताया कि नरेंद्र व गांव खटकड़ निवासी शमशेर बाइक पर आ रहे थे। एक गाय से उनकी बाइक टकरा गई। इसमें दोनों घायल हो गए। इसके बार नरेंद्र को हिसार के एक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जब संदीप, शमशेर, बीरा व सुरेश से दुर्घटना के बारे में पूछा तो वह अलग-अलग जगह बता रहे थे। इसकी शिकायत उन्होंने सिविल लाइन थाना में दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। महिला ने आरोप लगाया कि उक्त लोगों के साथ उसके पति का कई कामों में सांझेदारी थी। उन्होंने किसी प्राइवेट कंपनी में भी पैसे लगाए हुए थे, इसलिए आरोपियों ने उसकी हत्या की है। बाद में सात सितंबर को उसके पति की मौत हो गई। इसके बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

फंदा लगाने की कोशिश करने पर पुलिस कर्मियों ने किया बचाव
इस पूरे मामले की शिकायत सरोज व कुछ अन्य लोग एसपी से करने के लिए आए हुए थे। एसपी ने जब उनकी बात सुनी तो सरोज को कोई संतोष नहीं हुआ। उसने एसपी से कहा कि जब मेरे पति ही मर गए हैं और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही तो मुझे पर मर जाना चाहिए, इतना कहते हुए सरोज ने गले में चुन्नी का फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। पुलिस कर्मचारियों ने सरोज का पकड़ लिया और एसपी के निर्देश पर महिला थाना भेज दिया। बाद में महिला थाना पुलिस ने सरोज को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने नरेंद्र की मौत के पूरे मामले की जांच की थी। इसमें पुलिस जांच में सामने आया कि नरेंद्र व शमशेर का एक्सीडेंट हुआ था। महिला जो आरोप लगा रही है, वह सब बेबुनियाद हैं। पुलिस ने अपनी तरफ से जो कार्रवाई करनी चाहिए थी वह की है। इसमें कोई मामला नहीं बनता था इसलिए एफआईआर दर्ज नहीं की।
-डॉ. सुनील कुमार, थाना प्रभारी, सिविल लाइन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed