फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The woman ate the poison

महिला ने खाया जहर

Wed, 30 Apr 2014 01:47 AM IST
Jind
Jind Updated Wed, 30 Apr 2014 01:47 AM IST
विज्ञापन
महिला ने खाया जहर
विज्ञापन


अपहरणकर्ताओं और सामूहिक दुराचार के आरोपियों पर कार्रवाई नहीं करने से परेशान महिला ने मंगलवार सुबह जहर खा लिया। उसे गंभीर हालत में सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बयान लेने अस्पताल पहुंचे मजिस्ट्रेट को महिला की हालत सही नहीं होने पर लौटना पड़ा। महिला ने कार सवारों पर कैथल से लिफ्ट देकर पूंडरी में दुराचार करने का आरोप लगाया है। शिकायत देने के बावजूद पूंडरी (कैथल) पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने से महिला नाराज थी।   

पटियाला पंजाब निवासी एक 35 वर्षीय महिला की शादी जनवरी माह में अलेवा थाना क्षेत्र में हुई थी। महिला के पति ने आरोप लगाया कि 26 अप्रैल को उसकी पत्नी पटियाला पूजा अर्चना करने के लिए गई थी, लेकिन पटियाला से लौटते समय शाम हो गई। उसकी पत्नी कैथल बस अड्डे पर बस नहीं मिलने के कारण बाहर खड़ी होकर जींद जाने वाले वाहनों के इंतजार में खड़ी थी। इसी दौरान कार में सवार तीन लोग कैथल बस अड्डे पर पहुंचे और अलेवा जाने की बात कही। महिला ने कार सवारों से लिफ्ट ले ली।
विज्ञापन


महिला के पति ने आरोप लगाया कि रास्ते में उल्टी आने पर कार सवारों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसको पिला दिया। इसके बाद वह बेसुध हो गई। उसके बेसुध होते ही कार सवार युवक उसे पूंडरी के एक गोदाम में ले गए। जहां पर तीन युवकों ने उसके साथ दुराचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह वह किसी तरह उनके चुंगल से बाहर निकली और फोन कर अपनी जानकार पूंडरी निवासी एक अन्य महिला को इसके बारे में बताया। 27 अप्रैल को महिला ने अपने पति और रिश्तेदारों को घटना के बारे में जानकारी दी। महिला पूंडरी पुलिस थाने पहुंची और तीनों आरोपियों पर अपहरण कर सामूहिक दुराचार करने का आरोप लगाया। शिकायत देने के बावजूद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।

महिला के पति ने आरोप लगाया कि सोमवार शाम को पूंडरी थाना से फोन आया। फोन करने वाले पुलिसकर्मी ने बताया कि आपकी पत्नी धंधेबाज है। इसके अलावा और भी कई आपत्तिजनक बातें कहीं। इससे आहत होकर उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसको उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


महिला के सामान्य अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिलने पर जांच के लिए पहुंचे थे। बयान लेने के लिए मजिस्ट्रेट सामान्य अस्पताल पहुंचे थे लेकिन चिकित्सकों ने महिला को अनफिट घोषित कर दिया। जिसके चलते महिला के बयान नहीं लिए जा सके।   प्रवीण कुमार, जांच अधिकारी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed