फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The war between Panchayat and Nguran PHC officials is increasing

Jind News: बढ़ती जा रही पंचायत और नगूरां पीएचसी के अधिकारियों की जंग

Thu, 30 May 2024 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 30 May 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
The war between Panchayat and Nguran PHC officials is increasing
29जेएनडी19: नगूरां पीएचसी में चिकित्सकों व स्टॉफ से बातचीत करते डिप्टी डायरेक्टर। संवाद
अलेवा। नगूरां पीएचसी में कुछ दिनों से पंचायत तथा स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों के बीच चल रही जंग थमने का नाम नहीं ले रही है।
विज्ञापन

इसी मामले को लेकर बुधवार को नगूरां पंचायत रणधीर नंबरदार की अध्यक्षता में नगूरां चिकित्सा प्रभारी के तबादले की मांग को लेकर स्वास्थ्य मंत्री कमल गुप्ता से मिली। स्वास्थ्य मंत्री ने मामले की जांच का जिम्मा पंचकूला स्थित स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी डायरेक्टर मनीष बंसल को सौंपा है।

बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी डायरेक्टर ने नगूरां पीएचसी में पहुंचकर मामले की जानकारी ली। स्वास्थ्य मंत्री कमल गुप्ता को दी शिकायत में नगूरां पंचायत प्रतिनिधि रणधीर नबंरदार व ग्रामीणों ने बताया कि मार्च माह में नगूरां पीएचसी पर डिलीवरी हट की शुरूआत हुई थी, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारी उक्त डिलीवरी हट को चलाने में कोई रू चि नहीं ले रहे हैं। पंचायत ने मामले को लेकर अनेकों बार सिविल सर्जन जींद को कर्मचारियों के रवैये को लेकर लिखित में शिकायत दी, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारी कर्मचारियों को बचाने में लगे हुए हैं। पंचायत ने कहा कि इस मामले को लेकर नगूरां स्थित चिकित्सा अधिकारी से बात की जाती है तो वे पंचायत के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते, जिसको लेकर गांव में पार्टीबाजी जैसा माहौल बना हुआ है। पंचायत ने मामले को लेकर तुरंत प्रभाव से स्वास्थ्य मंत्री से चिकित्सा अधिकारी के तबादले की मांग की है। इस अवसर पर डिप्टी सिविल सर्जन पालेराम, डॉ. जितेंद्र, डॉ. दीक्षा यादव, डॉ. राम के अलावा कई कर्मचारी उपस्थित थे।

29जेएनडी19: नगूरां पीएचसी में चिकित्सकों व स्टॉफ से बातचीत करते डिप्टी डायरेक्टर। संवाद

29जेएनडी19: नगूरां पीएचसी में चिकित्सकों व स्टॉफ से बातचीत करते डिप्टी डायरेक्टर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed