फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The wall is falling into disrepair, Railways is not taking care

Jind News: जर्जर होकर गिर रही दीवार, रेलवे नहीं ले रहा सुध

Tue, 07 Jan 2025 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
The wall is falling into disrepair, Railways is not taking care
07जेएनडी12: जर्जर हो कर काफी समय पहले गिर चुकी मालगोदाम के साथ लगती रेलवे की दीवार। संवाद
उचाना। जर्जर होकर रेलवे की दीवार गिर रही है। दीवार का नए सिरे से निर्माण को लेकर रेलवे सुध नहीं ले रहा है। इसको लेकर कई बार वार्ड के लोग रेलवे अधिकारियों से मिलकर नए सिरे से निर्माण की मांग कर चुके हैं। मालगोदाम के साथ लगते शहर की तरफ वार्ड नंबर सात की दीवार निरंतर जगह-जगह से गिर रही है। वार्ड के लोगों को गली से आने-जाने वालों के साथ-साथ गली में खेलने वाले बच्चों के साथ हादसा होने का डर बना हुआ है। आज से करीब 30 साल पहले बनी ये दीवार पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है।
विज्ञापन

वार्ड निवासी नौरंग, उदित, दीपांशु, रामनिवास, विक्की ने कहा कि काफी साल पहले ईंटों की दीवार का निर्माण रेलवे द्वारा किया गया था। 30 साल के करीब पहले बनी ये दीवार अब जर्जर होकर जगह-जगह से गिरने लगी है। नए सिरे से दीवार निर्माण की मांग कर चुके हैं। जींद भी रेलवे अधिकारियों को काफी समय पहले मिलकर लिखित रूप में दीवार निर्माण की मांग कर चुके हैं। दीवार निर्माण नहीं होने से गली से आने-जाने वालों के साथ-साथ जो बच्चे गली में खेलते हैं वो किसी हादसा का शिकार न हो जाए, इसको लेकर डर रहता है। शाम को महिलाएं दीवार के सहारे चारपाई डालकर बैठ जाती थी। अब दीवार के जर्जर होकर गिरने के बाद दीवार के सहारे बैठने से भी महिलाओं को डर लगने लगा है। जब तक नए सिरे से दीवार का निर्माण नहीं होगा, तब तक ये परेशानी रहेगी। उन्होंने कहा कि पूरी दीवार जर्जर हो चुकी है। दीवार की ईंटें अपने आप निकलकर गली में गिर जाती है। दीवार गिरने के बाद तेज हवा चलने से मालगोदाम पर जो कचरा है वो उड़ कर घरों के अंदर आ जाता है। धूल-मिट्टी आने से भी परेशानी यहां मकानों में रहने वालों को हो रही है। रेलवे को चाहिए कि जल्द से जल्द इस दीवार का निर्माण कार्य शुरू करवाए।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों को लिखेंगे पत्र

भाजपा विधायक देवेंद्र अत्री ने कहा कि रेलवे एरिया में दीवार होने के चलते इसका निर्माण कार्य रेलवे द्वारा करवाया जाएगा। जर्जर हो चुकी दीवार का जल्द से जल्द निर्माण को लेकर रेलवे अधिकारियों को पत्र लिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed