{"_id":"6a5e79fd040cd62d410d89d1","slug":"the-voice-of-the-youth-will-not-be-suppressed-the-struggle-will-continue-abhishek-nain-jind-news-c-199-1-jnd1005-157037-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं दबेगी युवाओं की आवाज, संघर्ष जारी रहेगा : अभिषेक नैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं दबेगी युवाओं की आवाज, संघर्ष जारी रहेगा : अभिषेक नैन
विज्ञापन
फोटो 2 नरवाना। शहर थाना प्रभारी से बातचीत करते हुए युवा। स्रोत युवा।
नरवाना। सोनम वांगचुक के समर्थन में आयोजित संसद मार्च में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहे नरवाना क्षेत्र के युवाओं को पुलिस ने रास्ते में रोककर हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए युवाओं में अभिषेक नैन कान्हा खेड़ा, सुखदेव उझाना, प्रवेश मलिक समेत कई अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।
पुलिस कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए युवा नेताओं ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना हर नागरिक का लोकतांत्रिक अधिकार है, जिसे किसी भी दबाव या कार्रवाई के जरिए दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि हिरासत में लेकर युवाओं की आवाज को रोकने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन इससे उनका संघर्ष कमजोर नहीं होगा।
अभिषेक नैन कान्हा खेड़ा ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखने और जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाने का अधिकार प्रत्येक नागरिक को है। उन्होंने कहा कि युवाओं की आवाज को दबाने की कोशिशों के बावजूद उनका आंदोलन जारी रहेगा और वे लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को उठाते रहेंगे।
विज्ञापन
वहीं, सुखदेव उझाना और प्रवेश मलिक ने कहा कि सोनम वांगचुक के समर्थन में उठ रही आवाज को हिरासत या दबाव के जरिए नहीं रोका जा सकता। उन्होंने कहा कि जनहित और लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़े मुद्दों पर युवा लगातार अपनी भूमिका निभाते रहेंगे।
युवा नेताओं का कहना था कि किसी भी आंदोलन को दबाने के प्रयास उसे और मजबूत बनाते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि युवाओं की आवाज लोकतांत्रिक मंचों तक पहुंचेगी और वे अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण तरीके से संघर्ष जारी रखेंगे।