{"_id":"60e352a28ebc3ebd0d2ef6b5","slug":"the-villagers-of-aleva-were-upset-due-to-the-dirty-water-of-the-toilets-in-the-pond-jind-news-rtk616260113","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में शौचालयों का गंदा पानी मिलने से अलेवा के ग्रामीण बिफरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में शौचालयों का गंदा पानी मिलने से अलेवा के ग्रामीण बिफरे
विज्ञापन
अलेवा। अलेवा गांव में चांदपुर लिंक मार्ग पर बने साधन पट्टी वाले तालाब में इसके साथ लगते घरों के शौचालयों का गंदा पानी आ रहा है। शौचालयों को गंदा पानी तालाब में भरने से इसका पानी पूरी तरह से गंदा हो चुका है। सोमवार को साधन पट्टी के लोगों ने एकत्रित होकर पंचायती विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। रोष जताने के बाद ग्रामीणों ने अनिल के नेतृत्व में कार्यालय पहुंचकर इसकी शिकायत बीडीपीओ को दी है।
ग्रामीण पिरथी, कृष्ण, नरेंद्र, वीरेंद्र, सतीश, रमेश व चांदी राम ने बताया कि गांव में चांदपुर लिंक मार्ग पर बने साधन पट्टी वाले तालाब में कई घरों के शौचालयों का गंदा पानी जा रहा है। इस कारण तालाब का पानी गंदा हो चुका है। तालाब में भरा गंदा पानी पीने के कारण पशु बीमार हो रहे हैं। तालाब में फैली गंदगी को लेकर पट्टी के लोग कई बार पंचायत व पंचायती विभाग को अवगत करवा चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नही हो रहा है। इस कारण गांव के लोगों में जिला प्रशासन के प्रति रोष है। उन्होंने बीडीपीओ को इसकी शिकायत देकर तालाब में साफ डलवाने के अलावा शौचालयों का गंदा पानी बंद कराने की मांग की है।
ग्रामीणों ने दी तालाब में शौचालयों को पानी भरने की शिकायत
मामले को लेकर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि साधन पट्टी के लोगों द्वारा तालाब में शौचालयों का गंदा पानी भरा होने के मामले में शिकायत कार्यालय में आई है। इसके लिए गांव जाकर मौका देखने के बाद ग्रामीणों की समस्या का प्राथमिकता के तौर पर
विज्ञापन
हल कर किया जाएगा।