फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The verses of Geeta are like golden letters: SDM Pulkit

गीता के श्लोक स्वर्ण अक्षरों के समान : एसडीएम पुलकित

Thu, 27 Nov 2025 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
The verses of Geeta are like golden letters: SDM Pulkit
26जेएनडी33-अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में पहुंचे एसडीएम पुलकित मल्होत्रा और आयोजक। स्रोत
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। नागक्षेत्र मंदिर में नागक्षेत्र मंदिर सेवा समिति की ओर से बुधवार को अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव हुआ। एसडीएम पुलकित मल्होत्रा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के मुख से निकले गीता के श्लोक स्वर्ण अक्षरों के समान हैं। श्रीमदभगवत गीता जीवन मार्गदर्शक ग्रंथ का महत्व आज भी प्रासंगिक है। इसमें कुल 18 अध्याय और 700 श्लोक हैं।
एसडीएम ने कहा कि गीता केवल धार्मिक पुस्तक नहीं बल्कि जीवन जीने की व्यावहारिक नीति है। यह मनुष्य को कर्तव्य, आत्मज्ञान, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का पाठ पढ़ाती है। गीता का मुख्य संदेश है बिना फल की चिंता किए अपने कर्म का निष्ठा से पालन करना ही सच्चा योग है।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि आज के तनावपूर्ण और प्रतिस्पर्धात्मक युग में गीता का संदेश और भी अधिक प्रासंगिक हो गया है। यह युवाओं को आत्मसंयम, धैर्य और सकारात्मक सोच की प्रेरणा देती है। साथ ही यह सिखाती है कि जीवन में आने वाली कठिनाइयों से भागने के बजाय उनका साहसपूर्वक सामना करना चाहिए। जीवन को सफल बनाने में गीता के श्लोक अहम भूमिका निभाते हैं। गीता हमें कर्म करने की प्रेरणा देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमबीर मालिक, वर्षा देवी, आशीष सिहान, अमन घनगस, मानसी शर्मा, पूजा शर्मा, दिव्या, ज्योति आदि कलाकारों ने सुंदर भजन एवं शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

इस मौके पर पार्षद हरीश, प्रधान जयकुंवार कंसल, सचिव विनोद मिश्रा, कोषाध्यक्ष राकेश मित्तल, प्रमोद कौशिक, भजन सैनी, रवि थनई, कृष्ण वत्स, देवेंद्र गर्ग, विजय कौशिक पटवारी, यशपाल सुरी, इंद्र सिंह रोहिल्ला, शंकरदास डूडेजा, सूरजभान सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed