{"_id":"6a319e23b69b2109890fdfb7","slug":"the-trainees-were-trained-in-computer-hardware-and-networking-jind-news-c-199-1-sroh1006-155190-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: प्रशिक्षणार्थियों को कंप्यूटर हार्डवेयर और नेटवर्किंग का दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: प्रशिक्षणार्थियों को कंप्यूटर हार्डवेयर और नेटवर्किंग का दिया प्रशिक्षण
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
फोटो 16जेएनडी06-पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान में प्रशिक्षण के अंतिम दिन प्रशिक्षणार्थी और
Link Copied
जींद। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में चल रहे 45 दिवसीय कंप्यूटर हार्डवेयर और नेटवर्किंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का मंगलवार को समापन हो गया। प्रशिक्षण में 29 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया और कंप्यूटर हार्डवेयर और नेटवर्किंग से संबंधित व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया। कार्यक्रम के निदेशक सुखबीर दहिया ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलता है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद युवा अपना स्वयं का रोजगार शुरू कर सकते हैं या विभिन्न कंपनियों में नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं और पुरुष छोटे स्तर से कार्य शुरू कर बड़े स्तर तक व्यवसाय स्थापित कर रहे हैं। दहिया ने यह भी बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत सब्सिडी युक्त ऋण लेकर अपना व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। इस अवसर पर जयपाल मल्हान और होमेश शर्मा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।