फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The tractor hit the bike, the woman died during treatment

ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की इलाज के दौरान मौत

Sat, 20 Nov 2021 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
The tractor hit the bike, the woman died during treatment
जुलाना। भैरों खेड़ा गांव के पास एक ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में घायल हुई बाइक सवार महिला की शनिवार को इलाज के दौरान खानपुर पीजीआई में मौत हो गई। जुलाना थाना पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भैरोंखेड़ा गांव निवासी नरेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 नवंबर को वह अपनी पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर खेत से घर जा रहा था। भैरोखेड़ा गांव के पास एक ट्रैक्टर चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार उसकी पत्नी निशा (38) गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद उसको खानपुर के पीजीआई में ले जाया गया। जहां पर उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जुलाना थाना प्रभारी समरजीत ने बताया कि लापरवाही से वाहन चलाकर सड़क दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed