फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The timing of the Aligarh-bound bus has been changed and it will now depart at 4:30 am.

Jind News: अलीगढ़ जाने वाली बस का बदला समय, अब सुबह साढ़े चार बजे होगी रवाना

Mon, 24 Aug 2026 12:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
The timing of the Aligarh-bound bus has been changed and it will now depart at 4:30 am.
फोटो 23जेएनडी14-बस अड्डा जींद, जहां से अलीगढ़ के लिए बस का संचालन होता है। संवाद
जींद। रोडवेज डिपो ने अलीगढ़ जाने वाली बस के समय में बदलाव किया है। अब यह बस जींद बस अड्डे से सुबह 4:40 बजे रवाना होगी और रोहतक, गुरुग्राम, सोहना व पलवल होते हुए दोपहर करीब 12:30 बजे अलीगढ़ पहुंचेगी। इसके बाद अलीगढ़ से दोपहर एक बजे बस जींद के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन


जींद से अलीगढ़ के लिए पहले यह बस सुबह करीब 6:30 बजे रवाना होती थी और दोपहर दो बजे तक अलीगढ़ पहुंचती थी। वापसी में बस अलीगढ़ से दोपहर 2:30 बजे चलती थी और रात करीब 10:30 बजे के बाद जींद पहुंचती थी। अब बस के समय में बदलाव होने से वापसी यात्रा पहले पूरी होगी और यात्री रात करीब नौ बजे के बाद जींद पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन


इससे बस स्टैंड से अपने घर जाने वाले यात्रियों को भी पहले की अपेक्षा सुविधा मिलेगी। जींद से अलीगढ़ की दूरी करीब 298 किलोमीटर है और इस रूट पर किराया लगभग 335 रुपये है। रोडवेज की इस बस सेवा से अलीगढ़ जाने वाले यात्रियों के साथ रास्ते में पड़ने वाले शहरों के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


165 बसों का बेड़ा, रोज 15 हजार यात्री
डिपो में वर्तमान में करीब 165 बसें हैं। इनमें किलोमीटर स्कीम की 37 बसें शामिल हैं। रोडवेज बसों में प्रतिदिन 15 हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं। इससे डिपो को रोजाना करीब 10 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त होता है। जींद से गुरुग्राम, दिल्ली, चंडीगढ़, हरिद्वार, पोंटासाहिब और लुधियाना सहित कई लंबे रूटों पर बसों का संचालन किया जा रहा है। डिपो में 10 एसी बसें भी हैं। इनमें सात जींद उपकेंद्र और तीन सफीदों व नरवाना उपकेंद्र में हैं।


वर्जन

यात्रियों की मांग पर अलीगढ़ बस का समय बदला गया है। अलसुबह गुरुग्राम की ओर जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक रहती है, इसलिए नए समय से उन्हें लाभ मिलेगा। -राहुल जैन, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed