{"_id":"ed82798a7bfecbb96ad9c16f71d8d3ff","slug":"the-team-hold-water-theft-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला
Amar Ujala Bureau Jind
Updated Sat, 12 Jul 2014 01:14 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बुराडेहर में नहरी पानी चोरी करने वाले किसानों को पकड़ने के लिए गई सिंचाई विभाग की टीम और बिजली सिंचाई थाने के पुलिसकर्मी पर हमला बोल दिया। हमले में दो लोग घायल हो गए। किसानों के तेवरों को देखकर टीम अपनी जान बचा कर वहां से भाग निकली। जुलाना थाना पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित दो लोगों को नामजद करके व अन्य के खिलाफ कर्मचारियों पर हमला करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है।
बृहस्पतिवार देर रात सिंचाई विभाग की टीम गांव बुराडेहर में नहरी पानी चोरी करने वालों को पकड़ने के लिए गई थी। टीम में सिंचाई विभाग के एसडीओ संजय संभ्रवाल के नेतृत्व में बिजली व सिंचाई थाना के पुलिसकर्मी भी शामिल थे। टीम जब गांव खरैंटी और बुराडेहर के बीच निकल रही माइनर पर गश्त लगा रही थी तो कुछ किसान वहां पर नहरी पानी चोरी कर रहे थे। टीम ने जब उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो किसानों ने टीम पर हमला बोल दिया। हमले में सिंचाई विभाग के दो बेलदार गंभीर रूप से घायल हो गए। किसानों के तेवर को देखते हुए टीम किसी तरह से अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकले। एसडीओ संजय की शिकायत पर पुलिस ने खरैंटी गांव की शीला, बुराडेहर निवासी काला व अन्य लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, जान से मारने की धमकी देेने, मारपीट करने व एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
बिजली-सिंचाई थाने में तैनात पुलिस कर्मी अश्वनी ने बताया कि गांव बुराडेहर में नहरी पानी चोरी पकड़ने के लिए गए थे। पानी चोरी कर किसानों को पकड़ने की कोशिश की तो उन्होंने हमला कर दिया। टीम किसी तरह जान बचाकर वहां से भागे।
विज्ञापन
गांव बुराडेहर में वह अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। जब उन्होंने नहरी पानी चोरी कर रहे किसान को रोकने की कोशिश की तो किसानों टीम पर हमला कर दिया। कर्मचारियों के साथ मारपीट की।
संजय, एसडीओ सिचांई विभाग